जुड़वा बच्चों संग पहली बार नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

जुड़वा बच्चों संग पहली बार नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

टीवी के लोकप्रिय कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शुक्रवार 29 मई, 2026 को अपने जुड़वां बच्चों के साथ पहली बार पब्लिक प्लेस पर नजर आए। सोशल मीडिया पर अब उनके कई वीडियो और फोटोज चर्चा में हैं। इस कपल को मुंबई के एक अस्पताल से अपने बच्चों को गोद में लिए बाहर निकलते देखा गया। दिव्यांका और विवेक ने पहली बार अपने दोनों बच्चों के साथ पैपराजी के लिए पोज दिया। साथ ही उनसे बच्चों का चेहरा ना दिखाने की अपील की।

जुड़वा बच्चों संग पहली बार दिखे दिव्यांका-विवेक

इस कपल ने अपनी शादी के 10 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब उनके घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है, जिससे उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही दिव्यांका और विवेक अस्पताल से बाहर निकले, परिवार के सदस्य उनका स्वागत करने के लिए जमा हो गए। उन्हें कुछ रस्में निभाते हुए भी देखा गया। इस कपल ने खुशी-खुशी अपने जुड़वां बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि विवेक ने बाहर इंतजार कर रहे पैपराजी से भी बातचीत की।

दिव्यांका-विवेक ने जुड़वा बच्चों का किया स्वागत

इस इमोशनल पल में थोड़ा मजाक जोड़ते हुए, विवेक ने कहा, ‘अरे, हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था एक पर एक फ़्री।’ उनकी इस मजाकिया बात पर उनके आस-पास मौजूद सभी लोग हंस पड़े। अपने बच्चों का स्वागत करने के तुरंत बाद इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ यह खुशखबरी शेयर की। इस घोषणा में दो प्यारे से लड़कों का एक प्यारा सा इलस्ट्रेशन था, जो नीले कपड़े पहने बादलों पर बैठे थे।

दिव्यांका-विवेक की शादी को हुए 10 साल

दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात मशहूर टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जो रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था वह प्यार में बदल गया और 8 जुलाई 2016 को इस कपल ने भोपाल में टीवी इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी कर ली।

ये भी पढे़ं-

कई बार टूटा माता-पिता बनने का सपना, देबिना बनर्जी ने झेला मल्टीपल मिसकैरेज का दर्द, गुरमीत चौधरी ने सुनाई आपबीती

CM विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट का ऐलान, सिनेमाघरों में धमाका करने को तैयार

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp