
टीवी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुके एक्टर सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। जब वह सिर्फ आठ साल के थे तब की एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट करते हुए, एक्टर ने बचपन की मासूमियत के बारे में बताया और उस बच्चे से फिर से जुड़ने की इच्छा भी जताई जो वह कभी थे। ‘अनुपमा’ के वनराज कुछ समय पहले ‘अनुपमा’ छोड़ने के कारण खूब चर्चा में थे।
सुधांशु पांडे ने शेयर की बचपन की फोटो
तस्वीर शेयर करते हुए, सुधांशु ने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा, जिस पढ़ किसी को भी अपने बचपन की याद आ जाएगी।
‘मैं बहुत समय से अपने अंदर इस मासूम बच्चे को ढूंढ रहा था। यह तस्वीर देखकर, मुझे एहसास हुआ कि अब वह सिर्फ एक तस्वीर में मुस्कुराता है। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि वह पूरी तरह से गायब न हो जाए, इससे पहले कि मैं अपने अंदर के उस बच्चे से एक बार फिर मिल सकूं।’
सुधांशु पांडे 50 साल पहले कैसे दिखाते थे
एक्टर ने आगे बताया कि यह तस्वीर तब ली गई थी, जब वह मुश्किल से आठ साल के थे और इस अनमोल याद को शेयर करने के लिए उन्होंने एक दोस्त का शुक्रिया अदा किया। यह तस्वीर करीब 42 साल पुरानी लगती है, क्योंकि एक्टर अभी 50 साल के हैं।
अनुपमा ने बना दिया टीवी स्टार
प्रोफेशनल तौर पर सुधांशु पांडे का करियर काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने मॉडलिंग, संगीत, फिल्मों और टेलीविजन शोज में अपना हाथ आजमाया हैं। टेलीविजन पर घर-घर में जाना-पहचाना नाम बनने से पहले वह मशहूर म्यूजिक बैंड ‘बैंड ऑफ बॉयज’ का हिस्सा थे। बाद में वह कई फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में नजर आए, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता हिट टेलीविजन ड्रामा ‘अनुपमा’ में वनराज शाह के किरदार से मिली।
अनुपमा छोड़ अब क्या कर रहे सुधांशु पांडे
सुधांशु ‘दो दुनिया एक दिल’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें वे बलदेव सिंह चौहान का किरदार निभा रहे हैं। यह ड्रामा इस साल की शुरुआत में शुरू हुआ था और ‘अनुपमा’ छोड़ने के बाद टीवी पर इसी से कमबैक किया। फिक्शन शो के अलावा सुधांशु रियलिटी शो ‘द 50’ का भी हिस्सा रह चुके हैं।
ये भी पढे़ं-
‘लोग इतने वेल्ले हैं’, क्या Alpha के सेट पर हुआ था आलिया भट्ट-बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने बताया सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
