800 से ज्यादा बार मिला रिजेक्शन, लेकिन हिमाचल के लड़के ने नहीं हारी हिम्मत

800 से ज्यादा बार मिला रिजेक्शन, लेकिन हिमाचल के लड़के ने नहीं हारी हिम्मत

करिश्मा कपूर स्टारर सीरीज ब्राउन का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में दमदार कहानी के साथ सस्पेंस के सन्नाटे में किरदार उलझे दिख रहे हैं। 5 जून को जी5 पर रिलीज हो रही इस सीरीज में जीशू सेनगुप्ता के साथ हेलेन भी दमदार रोल में नजर आने वाली हैं। लेकिन करिश्मा कपूर के बाद एक और दमदार किरदार अगर किसी का दिखा है तो वो हैं सूर्य शर्मा। सीरीज में अर्जुन सिन्हा के रोल में नजर आने वाले सूर्या को कभी 1-2 नहीं बल्कि 800 से ज्यादा रिजेक्शन झेलने पड़े थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज ओटीटी की दुनिया के उभरते सितारे बन गए हैं। 

हिमाचल से मुंबई का सफर 

सूर्या शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हुआ था और यहीं से उनकी स्कूलिंग की पढ़ाई हुई थी। सूर्या का परिवार बिजनेस करता है और उनके पिता भी उसी में हाथ बंटाते हैं। लेकिन सूर्या को स्कूल के दिनों से एक्टिंग में दिलचस्पी थी। स्कूल के दिनों से ही प्ले और दूसरी परर्फॉमिंग आर्ट्स में आगे रहे हैं। इसके बाद चंडीगढ़ आकर कॉलेज किया और यहीं से फिल्मी दुनिया का सपना जागा। इसके बाद सूर्या ने मुंबई आकर खूब मेहनत की और लगातार ऑडिशन दिए। हालांकि सूर्य को कोई सफलता हाथ नहीं लगी और शुरुआत से ही करीब 800 से ज्यादा रिजेक्शन झेलने पड़े। 

हिम्मत नहीं हारने का मिला फल

सूर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने एक एक्टिंग की वर्कशॉप अटेंड की थी तो उन्हें एक ऐसा मंत्र मिला था जिसके बाद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। ये वर्कशॉप कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ले रहे थे। यहां उन्होंने बताया था कि अपने काम पर विश्वास करो और खूब मेहनत करो। यहीं से सूर्या ने मेहनत की और आज ओटीटी की दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं। सूर्या को ब्राउन से पहले भी भक्षक, सलाकार, अनदेखी और ये काली काली आंखें जैसी कमाल की कहानियों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। अब सूर्या जल्द ही करिश्मा कपूर की सीरीज ब्राउन में नजर आने वाले हैं। ये सीरीज 5 जून को जी5 पर प्रीमियर की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब ‘रामायण’ में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

‘बिग बॉस 11’ की बेनाफ्शा सूनावाला का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, बदला लुक और रंगत, पसलियां देखकर उड़ गए लोगों के होश

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp