
डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म अपने साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके भाई बॉबी और पिता धर्मेंद्र भी लीड रोल में नजर आए थे। तीनों स्टार्स की ये फिल्म लोगों को खूब रुलाने में सफल रही थी। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म को टीवी पर भी काफी पसंद किया गया था। अब बीते कुछ दिनों पहले इस फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बातें उठ रही थीं। अब फिल्म के राइटर ने इसके सीक्वल के बनने की सच्चाई बताई है।
क्या बोले फिल्म के राइटर?
लेखक-निर्देशक नीरज पाठक ने धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्म ‘अपने 2’ की स्थिति के बारे में एक अहम अपडेट साझा किया है। आपको बता दें कि नीरज का देओल परिवार से घनिष्ठ संबंध है और उन्होंने ही ‘अपने’ (2007) की कहानी लिखी थी। ‘अपने 2’ की घोषणा 2021 में मूल कलाकारों – धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल – के साथ की गई थी। हालांकि, धर्मेंद्र के निधन के बाद से ‘अपने 2’ का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। धर्मेंद्र के निधन के कुछ हफ्तों बाद ही ‘अपने’ के निर्देशक अनिल शर्मा और ‘अपने 2’ के निर्माता दीपक मुकुट के बीच सीक्वल को लेकर मतभेद के चलते विवाद खड़ा हो गया था। अब नीरज ने सीक्वल को लेकर स्थिति स्पष्ट की है और बताया है कि मतभेदों के बावजूद इसका निर्माण होगा या नहीं। डीएनए इंडिया से बातचीत में नीरज ने खुलासा किया कि ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने इसे छोड़ दिया है। वह कहते हैं, ‘कहानी लिख के तैयार थी। लेकिन धरम जी के जाने के बाद एक बहुत बड़ा शून्य आ गया। और अपने बिना धरम जी के संभव नहीं है। वह फिल्म की आत्मा हैं। जिस बरगट के चाव के नीचे सारी शाखाएं निकली हो, अगर वह पेड़ ही न हो तो क्या होगा? ये सवाल मुझे बहुत परेशान करता है।’
हिट रही फिल्म अपने
बता दें कि अपने फिल्म को काफी पसंद किया गया था और कमाई के मामले में भी सफल रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 20 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म 39 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। साथ ही सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म टीवी पर भी खूब पसंद की गई थी।
ये भी पढ़ें-‘लोग इतने वेल्ले हैं’, क्या Alpha के सेट पर हुआ था आलिया भट्ट-बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने बताया सच
कैसा होता है अंधा प्यार? महज 10 करोड़ में बनी फिल्म करा देगी अहसास, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
