
हॉलीवुड सिंगर और ग्लोबल स्टार दुआ लिपा ने लंदन में आयोजित एक निजी समारोह में अपने मंगेतर, ब्रिटिश अभिनेता कैलम टर्नर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने 31 मई, 2026 को ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल में करीबी परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की रस्में पूरी कीं। अब इस जोड़े ने शादी की आधिकारिक तस्वीरें साझा कर दी हैं। दुआ लिपा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने अपनी शादी की तारीख 31 मई, 2026 बताई। एक तस्वीर में, यह जोड़ा एक-दूसरे को किस करते हुए अपने खास दिन को यादगार बना रहा है।
सफेद ड्रेस में खूबसूरत लगीं सिंगर
इस अंतरंग समारोह के लिए दुआ ने एक खूबसूरत सफेद पोशाक पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चौड़ी किनारी वाली टोपी और सफेद हील्स पहनी थीं। कैलम ने इस अवसर के लिए नेवी ब्लू सूट चुना। ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों में नवविवाहित जोड़ा हाथ में हाथ डाले समारोह से बाहर निकलता दिख रहा है, जहां मेहमानों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां और रंगीन कागज बरसाए। बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने समारोह को सादगीपूर्ण रखने का फैसला किया और केवल अपने करीबी और प्रियजनों को ही आमंत्रित किया।
2 साल पहले की थी सगाई
रिपोर्ट के मुताबिक यह शादी दुआ द्वारा ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में टर्नर से अपनी सगाई की पुष्टि करने के कुछ महीनों बाद हुई है। उस समय उन्होंने कहा था, ‘हां, हमारी सगाई हो गई है। यह बहुत रोमांचक है।’ दुआ और कैलुम ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रखा है, हालांकि उनकी सगाई की घोषणा ने दुनिया भर के प्रशंसकों के बीच उत्साह जगा दिया था। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि दुआ लिपा वैश्विक पॉप संगीत जगत के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, जो लेविटेटिंग, डांस द नाइट, वन किस, डोंट स्टार्ट नाउ और ब्रेक माय हार्ट जैसे हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। कैलुम टर्नर ने अपने करियर की शुरुआत एक फैशन मॉडल के रूप में की थी, जिसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। वे मास्टर्स ऑफ द एयर, द बॉयज इन द बोट, ग्रीन रूम और एम्मा जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हैरी पॉटर के प्रशंसकों के बीच वे फैंटास्टिक बीस्ट्स फ्रैंचाइज़ी में थिसियस स्कैमंडर की भूमिका के लिए भी जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें–Bharat Bhagya Vidhata trailer: देशभक्ति के रंग में डूबी दिखीं कंगना रनौत, आतंकी हमले का दिखाएंगी दंश
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
