मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ उतरी ही थी कि अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ का आ गया अपडेट

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’  उतरी ही थी कि अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ का आ गया अपडेट

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 बीते 21 मई को रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही है। फिल्म ने अब तक 228 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब बॉलीवुड की दृश्यम 3 का भी अपडेट सामने आया है जिसमें अजय देवगन नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड की दृश्यम 3 बना रहे डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इसको लेकर अपडेट दिया है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है। 

पूरी हो गई फिल्म की शूटिंग

फिल्म निर्माता ने कलाकारों, क्रू और इस फ्रेंचाइज के अगले अध्याय को साकार करने में शामिल सभी लोगों को दिल से धन्यवाद दिया। पाठक ने लिखा, और दृश्यम3 की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म निर्माण प्रक्रिया पर विचार करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले कई महीनों से यह फिल्म हमारी दुनिया रही है। हमने अनगिनत दिन-रात साथ बिताए हैं, दृश्यों की शूटिंग की है, समस्याओं का समाधान किया है, हंसी-मजाक किया है, चुनौतियों का सामना किया है और धीरे-धीरे इस कहानी को जीवंत किया है।’ पाठक ने पूरी शूटिंग के दौरान टीम के समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘यहां मैंने जिन लोगों को टैग किया है उन सभी को और पर्दे के पीछे काम करने वाले कई अन्य अद्भुत लोगों को धन्यवाद। आपके भरोसे, आपकी मेहनत, आपके धैर्य और इस फिल्म पर हर कदम पर विश्वास रखने के लिए धन्यवाद। अच्छे दिन भी थे, मुश्किल दिन भी थे और पागलपन भरे दिन भी थे, लेकिन आप हर बार मौजूद रहे और अपना सब कुछ दिया।’

मोहनलाल की फिल्म ने की अच्छी कमाई

बता दें कि मोहनलाल स्टारर फिल्म से प्रेरित होकर दुनियाभर की कई भाषाओं में फिल्में बन गई हैं। हिंदी में इसे अजय देवगन ने बनाया है और इसके पिछले दोनों पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं। अब अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के रोल में बड़े पर्दे पर उतरने वाले हैं। फिल्म को अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 2 अक्तूबर को 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें-‘धुरंधर’ के आलम भाई का स्ट्रगल, जेब में 84 रुपया, मंदिर नहीं बैंक के दरवाजे पर टेकते थे माथा, बुरा था गौरव गेरा का हाल

तवायफों पर बनी 8 एपिसोड की ‘हीरामंडी’, कई हफ्तों तक रही ट्रेंडिंग, अब आ रहा दूसरा सीजन, पहले ही जान लें कहानी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp