डायरेक्टर होमी अडजानिया की जिंदगी में खुशियां लेकर आई थी कॉकटेल फिल्म

डायरेक्टर होमी अडजानिया की जिंदगी में खुशियां लेकर आई थी कॉकटेल फिल्म

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को डायरेक्टर होमी अडजानिया ने बनाया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि कॉकटेल फिल्म ही वो कहानी रही जिसने होमी अडजानिया को बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सफलता दिलाई। उनकी पहली फिल्म के 7 साल बाद ये कहानी रिलीज हुई थी और इसमें सैफ अली खान, डायना पैंटी के साथ दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल  का सीक्वल यानी कॉकटेल 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

 7 साल बाद दिलाई थी सफलता

डायरेक्टर होमी अडजानिया ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत फिल्म ‘बीइंग साइरस’ से की थी। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद होमी को करीब 7 साल का इंतजार करना पड़ा था। इसके बाद साल 2012 में फिल्म कॉकटेल रिलीज हुई जिसे होमी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सैफ अली खान के साथ 2 हीरोइन्स अहम किरदारों में नजर आई थीं। दीपिका पादुकोण ने एक बागी लड़की का किरदार निभया था जो समाज के नियमों से परे चलती है। वहीं डायना ने एक सीधी शांत और घरेलू लड़की का रोल प्ले किया था। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी और हिट रही थी। फिल्म के गाने भी लोगों के सिर चढ़कर बोले थे। 

क्या फिर चलेगा जादू?

अब कॉकटेल फिल्म का सीक्वल यानी कॉकटेल 2 के साथ होमी अडजानिया वापसी कर रहे हैं। इस पार्ट में शाहिद कपूर को लीड रोल में कास्ट किया गया था। वहीं कृति सैनन और रश्मिका मंदाना भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का आज ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जिसमें तीनों के लव ट्रांयंगल की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि क्या फिल्म भी अपने प्रीक्वल की तरह बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर पाती है या नहीं। फिल्म को लेकर मेकर्स भी काफी उत्साहित हैं और ट्रेलर को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही फैन्स की भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 

ये भी पढ़ेंPeddi के इवेंट में बैठी थीं जाह्नवी कपूर, तभी दौड़ता हुआ आया राम चरण का डुप्लीकेट, मारा जोर का धक्का, पलट गया सोफा, बचाव में आगे आए बॉडीगार्ड

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों से उतरी ही थी कि अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ का आ गया अपडेट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp