
मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शिल्पा शिंदे को लेकर हो रहे विवाद पर अपनी राय रखी है, उन्होंने शिल्पा की बातों को बेहद शर्मनाक बताया है। शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के लेटेस्ट पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था। अब इस मामले पर रिएक्ट करते हुए, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना ने एक नोट शेयर किया है, जिनसे हैरान कर दिया।
शिल्पा शिंदे से नाराज हिना खान
हिना ने लिखा, ‘हां, संघर्ष के दौरान जीतने के लिए किसी की छवि खराब करने के लिए इस तरह की बातों का इस्तेमाल करना बिल्कुल शर्मनाक है।’ एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा कि ऐसे मामलों में न्याय मांगना बिल्कुल सही है, लेकिन झूठ बोलना गलत है। हिना ने कहा कि शिल्पा द्वारा संजय कोहली के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने की बात सुनने के बाद वह हैरान रह गईं। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘लेकिन मैं यहां असली विक्टिम के बारे में बात करना चाहती हूं। एक इज्जतदार आदमी जिसकी एक पत्नी, एक बेटी और उसके परिवार में कई औरतें हैं।’
हिना खान इंस्टा स्टोरी
इस वजह से हैरान रह गईं हिना खान
एक्ट्रेस हिना ने इसी नोट में आगे प्रोड्यूसर संजय कोहली का बचाव किया, जिनके खिलाफ शिल्पा ने आरोप लगाए थे। उन्हें एक मेहनती प्रोड्यूसर बताया। उन्होंने आगे कहा, ‘जैसा कि फीमेल एक्टर ने माना उनके आरोप सिर्फ बेबुनियाद नहीं थे, बल्कि उनका इस्तेमाल फायदा उठाने, जीतने, स्कोर करने, दावा करने, कानून का इस्तेमाल किए बिना समझौता करने के लिए किया गया था।’ हिना ने इस बात पर भी यकीन नहीं किया कि उसी प्रोड्यूसर ने बाद में उस एक्ट्रेस को काम दिया, जिसने उस पर आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा, ‘और उसके बाद भी वही प्रोड्यूसर वही शो उसी इंसान को देता है। एक और लॉन्चपैड, एक और माउथपीस, एक और रेलेवेंस, सेक्सुअल असॉल्ट के अपने फेक क्लेम को सही साबित करने का एक और मौका।’ अपने नोट के आखिर में हिना ने सवाल किया, ‘क्या होगा अगर एक्ट्रेस ने इसे फिर दोहराया? आखिर उन्हें वही शो दिया गया है, जिस पर उसने झूठा आरोप लगाया था। क्या मजाक है।’
शिल्पा शिंदे क्यों हो रही ट्रोल?
पॉडकास्ट में शिल्पा ने माना कि आरोप झूठा था और दावा किया कि उन्होंने केस इसलिए किया क्योंकि उस समय उनके पास कोई और रास्ता नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि मामला आखिरकार सुलझ गया और उनके पेंडिंग पेमेंट क्लियर हो गए। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
