Peddi Collection: 100 करोड़ से इतने दूर ‘पेड्डी’, राम चरण की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

Peddi Collection: 100 करोड़ से इतने दूर ‘पेड्डी’, राम चरण की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और यह इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली मूवीज में से एक बन गई है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा को तेलुगू राज्यों और विदेशों के बाजारों में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती रुझानों को देख इतना तो साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से नोट छाप रही। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2026 की मोस्ट अवेटेड तेलुगू फिल्मों में से एक थी, जिसका अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। अब ‘पेड्डी’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को तैयार है।

50 करोड़ के पार पहुंची पेड्डी

साउथ इंडियन सुपरस्टार राम चरण अपनी नई फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘पेड्डी’ की पहले दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है। सैकनिल्क के अनुसार ‘पेड्डी’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसने पहले ही दिन 12,412 शो में 51 करोड़ की नेट कमाई की है। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 82.49 करोड़ रहा, जबकि इसका भारत में नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ तक पहुंच गया है। अब भारत में यह फिल्म 100 करोड़ से लगभग 17.51 करोड़ दूर है।

पेड्डी ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़

विदेशी बाजारों से मिले करीब 30 करोड़ के साथ ‘पेड्डी’ ने दुनिया भर में 112.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक शानदार शुरुआत मानी जा रही है। इसमें भारत से 82.49 करोड़ और विदेशी बॉक्स ऑफिस से 30 करोड़ का मुनाफा हुआ है।

पेड्डी की धांसू कास्ट

‘पेड्डी’ फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं, जो 4 जून को रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने एक गांव के लड़के का किरदार निभाया है, जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, ​​शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। सिनेमाघरों में राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है।

ये भी पढे़ं-

हिना की पीएम-राष्ट्रपति से अपील, उन कैदियों को रिहा करें जिन्होंने अपना जुर्म कबूला, शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना

आलिया भट्ट का इंतजार खत्म, एक्ट्रेस के फेवरेट डॉक्टर गार्गी की हुई वापसी, ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ देखने के लिए हैं एक्साइटेड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp