
बॉलीवुड में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्मों का जलवा हमेशा से ही देखने को मिला है। अनिल कपूर स्टारर ‘नायक’, ‘रक्तचरित्र’ और ‘युवा’ जैसी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्मों को खूब पसंद किया गया। आज से ठीक 16 साल पहले 4 जून 2012 को सिनेमाघरों में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी, जो मेकर्स के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की और मेकर्स को मालामाल कर दिया। हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर ब्लॉकबस्टर ‘राजनीति’ की। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और ऐसी छप्परफाड़ कमाई की कि देखते ही देखते साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई।
राजनीति का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
‘राजनीति’ 4 जून, 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। देखते ही देखते प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया और करीब 60 करोड़ के बजट में बनी ‘राजनीति’ ने दुनियाभर में 145 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। 3 साल पहले फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने इसके सीक्वल को लेकर भी खुलकर बात की थी।
‘महाभारत’ के पात्रों से प्रेरित थे राजनीति के किरदार
‘राजनीति’ में सत्ता, पारिवारिक विवाद, धोखा, लालच और महत्वाकांक्षा की कहानी दिखाई गई है। प्रकाश झा ने बताया था कि उनकी फिल्म ‘राजनीति’ की कहानी और किरदार महाभारत से प्रेरित थे। रणबीर ने अर्जुन, अजय देवगन ने कर्ण, नाना पाटेकर ने कृष्ण, मनोज बाजपेयी ने दुर्योधन, अर्जुन रामपाल ने भीम और कैटरीना कैफ ने द्रौपदी से मिलते-जुलते किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार पॉलिटिकल नहीं था, लेकिन राजिनीति और राजनीतिक गेम उनके किरदार को राजनीति में खींच लेते हैं, जिससे कि वो अपने परिवार का बदला ले सकें।
सीक्वल की कहानी अब तक नहीं हो पाई पूरी
3 साल पहले दैनिक जागरण से बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा था- ‘राजनीति के सीक्वल की कहानी कई बार लिखी जा चुकी है। कई ड्राफ्ट बन चुके हैं। कुछ दिन कहानी लिखता हूं, फिर रख देता हूं। 10-15 दिन अलग काम करता हूं। कभी-कभी कहानी खुद ही कहने लगती है कि मुझे बनाओ। कहानी मेच्योर हो जाती है। राजधर्म (राजनीति के सीक्वल का नया नाम) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जब ये फिल्म बनी, सारे किरदार महाभारत से प्रेरित थे। बस उसे राजनीति के फोल्डर में डाल दिया, आज भी वैसा ही है।’ टाइटल बदलने की वजह के बारे में बताते हुए प्रकाश झा ने कहा था- ‘राजनीति फिल्म का टाइटल डिज्नी वालों के पास है। मैंने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि हम नहीं देंगे। ये मेरा ही बनाया है, लेकिन खैर उन्होंने नहीं दिया तो नहीं दिया, मैंने नाम बदलकर राजधर्म कर दिया। फिल्म का पूरा नाम ‘राजधर्म – द अल्टीमेट पॉलिटिक्स’ होगा।’
ये भी पढ़ेंः रवीना टंडन की मां के घर हुई बड़ी चोरी, 25 लाख के गहने और महंगी घड़ियां लेकर भागी हाउस हेल्प, भरोसा जीतकर रची साजिश
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
