
‘इमरजेंसी’ के बाद एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ‘भारत भाग्य विधाता’ के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं, जो 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरो से शुरू कर दिया है और शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर भी मौजूद थीं। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी फिल्म देखी और बाद में इंस्टाग्राम पर अपना रिव्यू शेयर किया। सोशल मीडिया पर ‘भारत भाग्य विधाता’ का पहला रिव्यू चर्चा में बना हुआ है।
‘भारत भाग्य विधाता’ पहला रिव्यू
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण ने ‘भारत भाग्य विधाता’ पहला रिव्यू पोस्ट किया और कंगना रनौत की तारीफ कहते हुए कहा:
‘आज मैं भुवनेश्वर में फिल्म भारत भाग्य विधाता की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। यह फिल्म उन नर्सों के असाधारण साहस और बलिदान को बखूबी दिखाती है, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी। कंगना रनौत की यह कोशिश तारीफ के काबिल है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सिनेमा की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। सामाजिक महत्व और राष्ट्रवादी सोच का संदेश देने वाली यह फिल्म आज के युवाओं में देशभक्ति और सेवा की भावना जगाने में बहुत मददगार साबित होगी।’
कंगना रनौत ने ओडिशा CM से की खास अपील
इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कंगना ने CM माझी से ‘भारत भाग्य विधाता’ को ओडिशा में टैक्स-फ्री करने का अनुरोध किया। ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी मुंबई में हुए 26/11 के हमलों पर आधारित है और यह कामा हॉस्पिटल की नर्सों की कहानी बताती है। इस फिल्म में कंगना एक नर्स का किरदार निभा रही हैं।
कंगना रनौत की आने वाली फिल्में
‘भारत भाग्य विधाता’ के अलावा कंगना अपनी सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन 2’ भी आने वाली है। हालांकि, अभी तक ‘क्वीन 2’ की रिलीज और शूटिंग को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
