
26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बारे में सुनते ही लोगों के दिमाग में ताज होटल, CST रेलवे स्टेशन और आतंकवादियों के निशाने पर रही दूसरी जगहों पर मची अफरा-तफरी याद आती है। इस घटना से जुड़ी कई कहानियां से लोग आज भी अनजान है, जो बहुत ही कम चर्चा में रही है। ऐसी ही एक कहानी नर्स अंजलि कुल्थे की है। 26 नवंबर 2008 की वो भयानक रात, जब आतंकवादी मुंबई के कामा अस्पताल में घुसे तो नर्स अंजलि ने अपनी जान की परवाह करें बिना वहां मौजूद सबसे कमजोर लोगों की सुरक्षा की। अब इस रियल लाइफ हीरो की कहानी कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखने को मिलेगी।
बहादुर नर्स की कहानी पेश करेंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत हमेशा अपनी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं, क्योंकि उन्हें पर्दे पर इस तरह की कहानी दिखाना पसंद है। अब 16 साल बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत असली हीरो अंजलि कुल्थे की शानदार कहानी ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचने के लिए हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत बहादुर नर्स के किरदार में नजर आने वाली हैं।
अंजलि कुलथे की बहादुरी की कहानी
अंजलि कुल्थे कामा हॉस्पिटल में ड्यूटी पर थीं तभी उन्हें खबर मिली कि CST पर हमला करने वाले आतंकवादी हॉस्पिटल के अंदर घुसने वाले हैं। उन्होंने उस दिन अपनी परवाह किए बिना 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाई। एनडीटीवी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कुल्थे ने बताया कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और फिर देखा कि आतंकवादी सुरक्षाकर्मियों को गोली मारकर हॉस्पिटल के अंदर घुस रहे हैं, जब पूरी बिल्डिंग में हलचल मच गई तो उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि जिन मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी उन पर है, उन्हें सुरक्षित करना जरूरी है। वहां से भागने के बजाय उन्होंने वार्ड में मौजूद 20 गर्भवती महिलाओं को इकट्ठा किया और उन्हें बचा लिया।
‘भारत भाग्य विधाता’ कब होगी रिलीज
‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अपनी कहानी की वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है, जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है तब से लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
