काला महीना था सौरव जोशी-अवंतिका के दूर रहने की वजह, क्या 7 महीने में टूटने वाली थी शादी? यूट्यूबर ने बताई सच्चाई

काला महीना था सौरव जोशी-अवंतिका के दूर रहने की वजह, क्या 7 महीने में टूटने वाली थी शादी? यूट्यूबर ने बताई सच्चाई

भारत के सबसे मशहूर और अमीर यूट्यूबर में से एक सौरव जोशी लंबे समय से अपने तलाक की अफवाहों की वजह से चर्चा में थे। यह रूमर तब फैलना शुरू हुआ, जब फैंस ने देखा कि उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट उनके व्लॉग्स में नहीं दिख रही थीं। बाद में सौरव ने बताया कि अवंतिका किसी वजह से यहां नहीं हैं, क्योंकि कुछ हुआ है और वह अपने फैंस को सही समय आने पर बताएंगे कि वह क्यों चली गई थीं। अब सौरव जोशी ने अवंतिका के साथ अपने तलाक के बारे में सच बता दिया है।

सौरव जोशी ने अवंतिका संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

7 जून 2026 को सौरव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक और व्लॉग शेयर किया। उन्होंने वीडियो की शुरुआत यह बताते हुए की कि वह अपनी पत्नी अवंतिका को लेने उनके घर जा रहे हैं। बाद में व्लॉग में उन्होंने अवंतिका के वहां न होने की असली वजह बताई। उन्होंने बताया कि कैसे लोग अवंतिका के न होने पर सवाल उठाने लगे थे और सोच रहे थे कि क्या शादी के 7 महीने बाद वह तलाक ले रहे हैं। अवंतिका के लगातार न दिखने की वजह से कई लोगों को लगा कि सौरव और अवंतिका का तलाक होने वाला है, जब उनके सबसे छोटे कजिन कुनाली ने उनसे अवंतिका के न होने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि ऐसा ‘काला महीना’ की वजह से हुआ है।

सौरव जोशी और अवंतिका क्यों थे अलग?

सौरव ने खुलासा किया कि उनकी पहाड़ी संस्कृति में एक काला महीना होता है, जहां पत्नियां अशुभ होने के डर से अपने पति का चेहरा नहीं देखती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के रीति-रिवाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन उनका परिवार इन पर विश्वास करता है इसलिए उन्हें इसे फॉलो करना पड़ा। सौरव ने बताया कि काला महीना हर तीन साल बाद आता है। उन्होंने कहा:

‘जी हां दोस्तों, ये वजह थी अवंतिका और मेरे अलग रहने की, उनके गायब होने की वजह, क्योंकि काला महीना में पति की शकल नहीं देखनी होती सास की आंख फूट जाती है। इतने दिन से देखा भी नहीं था व्लॉग भी नहीं देखा था। मैं तो वैसे मानता नहीं हूं पर मानते हुए आ रहे हैं तो फॉलो करते हैं तो यही वजह है अवंतिका के जान की। अब कोई भी बिना मतलब की अफवाह मत फैलना।’

यूट्यूब ने बना दिया करोड़पति

सौरव जोशी ने अपनी कड़ी मेहनत से सिर्फ 26 साल की उम्र में बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं। वे उत्तराखंड के सोमेश्वर में पले-बढ़े हैं। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद सौरव ने यूट्यूब पर अपने स्केच अपलोड करना शुरू किया। बाद में सौरव जोशी ने अपने परिवार और अपनी जिंदगी के बारे में व्लॉगिंग शुरू कर दी, जिसे बहुत से लोगों ने पसंद किया। उन्होंने महामारी के दौरान 365 दिनों तक रोजाना व्लॉग अपलोड किए और आज स्टार हैं।

ये भी पढे़ं-

‘प्रिंस ऑफ लाफ्टर’ सलीम कुमार के निधन पर छलका केरल CM सतीशन का दर्द, बोले- ‘मैंने अपना भाई खो दिया’

‘गीता मां’ ने अब तक क्यों नहीं की शादी? 52 की उम्र में भी सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp