नहीं रहे मलयालम एक्टर सलीम कुमार, तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था भर्ती

नहीं रहे मलयालम एक्टर सलीम कुमार,  तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया था भर्ती

मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सलीम कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया है।  बीते रोज उन्हें  कोच्ची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली है। सलीम के निधन ने मलयालम सिनेमा में शोक की लहर ला दी है। अस्पताल में भी उनके परिवार और करीबियों की बड़ी संख्या देखने को मिली है। कोच्ची के अस्पताल में भर्ती सलीम कुमार को अपने घर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ समय पहले उनका लवर ट्रांसप्लांट भी किया गया था। 

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर रहे सलीम कुमार

सलीम कुमार ने 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। साथ ही मलयालम सिनेमा की  322 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘Koodothram’ में सलीम आखिरी बार नजर आए थे। इससे पहले बीते साल 2025 में सलीम ने 3 फिल्मों में काम किया था। रेचल, आजादी और एक और फिल्म में सलीम ने दमदार रोल प्ले किए थे। सलीम ने साल 1997 में फिल्म उद्योग में अपना सफर शुरू किया। बाद में वे मलयालम सिनेमा में कॉमेडी और सीरियस दोनों तरह के किरदारों में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए पहचाने गए। अपने करियर के दौरान उन्हें केरल सरकार ने भी 4 बार राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया है। 

एक्टर के साथ किया डायरेक्शन

सलीम कुमार एक बेहतरीन एक्टर के साथ कहानियां कहने के भी शौकीन रहे हैं और उन्होंने अपने करियर में 3 फिल्में डायरेक्टर भी की हैं। जब उन्होंने लंबे समय तक एक्टिंग में हाथ आजमाया और खूब सफलता हासिल की तो साल 2015 में उन्होंने एक फिल्म डायरेक्ट करने का फैसला लिया था। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘कंपार्टमेंट’ से उन्होंने डायरेक्शन में भी काम किया। इसके बाद कुरुथा जूखान नाम की फिल्म भी बनाई थी। साल 2018 में सलीम ने ‘Daivame Kaithozham K. Kumarakanam’ नाम की फिल्म बनाई थी।  अब सलीम भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनका काम यहां आने वाली सिनेमाई विरासत को समृद्ध करता रहेगा। सलीम का आज संभवतः अंतिम संस्कार किया जा सकता है। जल्द ही इस मामले में परिवार की तरफ से जानकारी दी जाएगी। साथ ही सिनेमा जगत के दिग्गजों के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-पिता के निधन के बाद संभाला परिवार का कारोबार, मुश्किलों से लड़कर धरना दुर्गा ने बनाई पहचान, माधुरी दीक्षित संग किया काम

दुनियादारी से दूर जश्न में डूबी एक्ट्रेस, शिल्पा शिंदे संग विवाद के बीच हिना खान-रॉकी भूले पहली सालगिरह, फैंस ने दिलाया याद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp