
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाया है। आज जैकी के साथ उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। साथ ही जैकी भी अपनी दमदार एक्टिंग से आज भी लोगों का दिल जीतते रहते हैं। हाल ही में जैकी ने नई पीढ़ी को भी अपने मजेदार अंदाज में सलाह दी है। साथ ही ये भी कहा कि जब तक शरीर ठीक है सब सही है।
क्या बोले जैकी श्रॉफ?
जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो: एलिअन्स का आगमन’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के लिए आयोजित एक ईवेंट में जैकी ने नई पीढ़ी को सलाह दी है। जैकी ने कहा ‘बेटा उदास मत हो और तनाव नहीं लेना है। मां का दबाव, घर का दबाव, काम का दबाव, पढ़ाई का दबाव, पैसे का दबाव, दुनिया का दबाव, स्वास्थ्य का दबाव मत लेने का। जब तक स्वास्थ्य है, सब सही है। जहां तेरा स्वास्थ्य गया, गेम बज गया। उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि हम सब जानते हैं कि अंत तो निश्चित है, इसलिए खुद को परेशान करने का कोई कारण नहीं है। इसके बजाय उन्होंने लोगों से जीवन को भरपूर जीने का आग्रह किया। जैकी ने कहा कि तो जब मालूम है अपने को अंत तो हमें अपनी शाणपत्ती कुछ नहीं करने का। ये सब दया दया के चक्कर में बहुत लफ़ड़ा है। आत्म-दया करने का नहीं, ख़तम बात।’
किस्मत को देते हैं स्टार बनने का श्रेय
जैकी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने समय के स्टार भी रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैकी का फिल्मी दुनिया में आने का कोई प्लान नहीं था। जैकी तो बतौर अकाउंटेंट एक कंपनी में काम करते थे। लेकिन अचानक उन्हें एक दिन मॉडलिंग का ऑफर आया जिसे उन्होंने हाथों-हाथ लपक लिया। इसके बाद मॉडलिंग शुरू हुई और देखते ही देखते उन्हें फिल्म हीरो मिल गई। इस फिल्म में जैकी ने ऐसी कमाल की अदाकारी दिखाई कि लोग उनके दीवाने हो गए। इसके बाद जैकी का फिल्मी दुनिया में सिक्का चलने लगा जो आज तक चल रहा है। अब जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड के स्टार बन गए हैं।
ये भी पढ़ें–सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम, अब सीक्वल के चर्चे
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
