
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्मों ही नहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा ही चर्चा में रहे हैं। आमिर खान के अब तक दो तलाक हो चुके हैं। आमिर ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे वह 2002 में अलग हो गए। रीना दत्ता से अलग होने के बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में आमिर किरण से भी अलग हो गए और अब वह गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में हैं। आमिर अब 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे हैं। एक्टर ने खुद ही पुष्टि कि है कि वह गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। वह फिलहाल अमेरिका में हैं और वापस आने के बाद 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खबर के बाद जहां आमिर के फैंस खुश हो गए तो कई ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। इस पर अब दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलजार ने भी प्रतिक्रिया दी है।
राखी गुलजार ने किया आमिर खान का सपोर्ट
आमिर खान ने जैसे ही तीसरी शादी की खबर की पुष्टि की हर तरफ हलचल पैदा हो गई। जहां कई ने अभिनेता को निशाने पर लेना शुरू कर दिया तो वहीं कई ने उनका समर्थन भी किया। राखी गुलजार ने भी आमिर खान और उनके फैसले का समर्थन किया है। राखी गुलजार ने आमिर खान का सपोर्ट करते हुए कहा कि शादीशुदा जिंदगी में सुख का उम्र से संबंध नहीं होता और आखिर 61 की उम्र में शादी करने से क्या समस्या है? उन्होंने इसके बाद हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो का भी उदाहरण दिया है।
राखी ने आमिर का किया बचाव
राखी गुलजार ने ‘वैराइटी इंडिया’ से बात करते हुए आमिर खान का बचाव किया और कहा- ’60 की उम्र में शादी करने में आखिर क्या बुराई है? रॉबर्ट डी नीरो तो दो बार शादी कर चुके हैं और अब टिफनी चेन के साथ रिलेशनशिप में हैं, उनकी साथ में एक बेटी भी है जिसका 2023 में जन्म हुआ था। रॉबर्ट डी नीरो ने 80 साल से अधिक की उम्र में बच्चे को जन्म दिया था। शादीशुदा जिंदगी में खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती।’ राखी ने खुद का बी उदाहरण दिया और बताया कि जब उन्होंने गीतकार गुलजार से शादी की, वह 40 साल के थे।
आमिर खान ने कन्फर्म की शादी की खबर
पिछले कुछ दिनों से आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। खबरों के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को आमिर, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। यही नहीं, आमिर खुद भी खुलकर इस पर बात कर चुके हैं और शादी की तारीख भी कन्फर्म कर चुके हैं। आमिर के इस बयान के बाद कई लोगों ने इसे लेकर आमिर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘अब का जमाना पब्लिसिटी का है’, रणवीर सिंह के ‘शक्तिमान’ पर ‘डॉ जैकाल’ का रिएक्शन, मुकेश खन्ना पर कसा तंज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
