
दीपिका कक्कड़ की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले एक्ट्रेस कैंसर जैसी बीमारी से लाचार हुईं, फिर उन्हें दोबारा सिस्ट हो गया। इससे निपटने के बाद ही एक ओर एक्ट्रेस को पता चला कि उनके शरीर में दो नए सिस्ट बन गए हैं, दूसरी ओर उनके ससुर को ब्रेन स्ट्रोक आ गया। कई मुसीबतों से एक साथ दीपिका कक्कड़ लग रही हैं। अब इन सभी मुसीबतों के बीच एक और नई चिंता पैदा हो गई है। फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी परेशान थे, इसी बीच उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने नई चर्चाओं पर बात की और अटकलों के बीच अपडेट साझा की है।
हो रही सर्जरी की चर्चा
चर्चाएं थीं कि दीपिका कक्कड़ की फिर सर्जरी होने वाली है, लेकिन इन अफवाहों पर शोएब इब्राहिम ने अब विराम लगा दिया है। एक्टर ने बताया कि दीपिका की सर्जरी नहीं हो रही है बल्कि अब उन्हें इम्यूनोथेरेपी से गुजरना पड़ रहा है। हालिया व्लॉग में शोएब ने दीपिका कक्कड़ के ट्रीटमेंट के बारे में बात की और बताया कि वो अब रिकवरी जर्नी पर हैं और उन्होंने अपना पहला इम्यूनोथेरेपी सेशन लिया है। शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका कक्कड़ की इम्यूनोथेरेपी सेशन रिलाएंस हॉस्पिटल में हो रहे हैं। इसे करने में 3-4 घंटे लगते हैं। एक्टर ने ये भी बताया कि उनके पिता अभी कोकिलाबेन अस्पताल में भरती हैं, जहां वो उनसे मिलने जाएंगे। उन्होंने दुआ की कि दीपिका के ऊपर इम्यूनोथेरेपी का सही असर हो।
अभी नहीं होगी सर्जरी
शोएब ने साफ तौर पर ये खारिज कर दिया कि दीपिका की कोई भी सर्जरी होने वाली है। उन्होंने कहा, ‘बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि क्या दीपिका की फिर एक सर्जरी होने वाली है या हो रही है। अभी तक डॉक्टर्स ने ऐसा कुछ नहीं कहा है, अभी कोई सर्जरी नहीं हो रही है।’ शोएब की ओर से दीपिका के मर्ज को लेकर काफी दिनों बाद कोई नया अपडेट सामने आया है। आखिरी बार एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि उन्हें दो नए सिस्ट हो गए हैं।
पिता की भी तबीयत खराब
बीते हफ्ते शोएब के पिता की हालत बिगड़ी थी, ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता की हेल्थ के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा, ‘मेरे पिता अब बेहतर हैं। उनकी तबीयत दिन-ब-दिन बेहतर हो रही है। उनकी स्पीच और शरीर का दाया हिस्सा धीरे-धीरे रिकवर होगा। बीमारी के 10 दिन बाद वो बीते दिन पहली बार बोले, वो अब मुस्कुरा रहे हैं। उनकी स्पीच थेरेपी भी जल्द शुरू होगी। अभी जब वो लंबे सेंटेंस बोलने की कोशिश करते हैं को अटकते हैं। बीते एक दो दिन में अब चीजें बेहतर होने लगी हैं।’
दीपिका कक्कड़ के बारे में
साल 2025 में दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया कि वो स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं, इसके बाद उनका ट्यूमर सर्जरी के जरिए निकाला गया था। इसके बाद उन्हें दोबा एक सिस्ट बना, जिसकी भी सर्जरी की गई। इसके बाद से ही वो लगातार अपनी हेल्थ के बारे में अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को सूचना देती रहती हैं। वो अपनी जिंदगी के सभी उतार-चढ़ाव भी साझा करती हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में नजर आई थीं। उन्होंने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने ‘ससुराल सिमर का’ जैसे हिट शो से पहचान बनाई और ‘बिग बॉस सीजन 12’ भी जीता। दीपिका ने पहली शादी से तलाक के बाद अपने कोस्टार शोएब से शादी की, दोनों का एक बेटा रुहान है।
ये भी पढ़ें: भक्ति में लीन हुईं रवीना टंडन, चेहरा छिपाए की ऋषिकेश की सैर, खूब लगाए जयकारे, सादगी जीत रही दिल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
