रामगोपाल वर्मा के दिल में उतर गई हॉलीवुड फिल्म, दुनियाभर से कूट दिए 213 करोड़

रामगोपाल वर्मा के दिल में उतर गई हॉलीवुड फिल्म, दुनियाभर से कूट दिए 213 करोड़

हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन की दीवानगी पूरी दुनिया में देखने को मिली और भारत में भी इस कम बजट में बनी फिल्म की खूब चर्चा रही। दिग्गज डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा भी इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं और खूब तारीफें करते दिखते हैं। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म की तारीफ में एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इस फिल्म के शानदार फिल्मांकर की जमकर तारीफ की है। खास बात ये है कि ये फिल्म दुनियाभर से 213 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर चुकी है। 

राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया पोस्ट

राम गोपाल ने अपने अकाउंट X पर फिल्म के बारे में विस्तार से लिखा और बताया कि उन्हें फिल्म निर्माण में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया। उन्होंने लिखा, ‘मैं ‘ऑब्सेशन’ से पूरी तरह मुग्ध हो गया हूं। कुछ हफ्ते पहले तक तो पूरी इंडस्ट्री यही मानती थी कि सिर्फ बड़े सितारों वाली, भारी बजट की और शानदार विज़ुअल इफेक्ट्स से सजी फिल्में ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं, लेकिन ‘ऑब्सेशन’ ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कोई बड़े सितारे नहीं, कोई भव्य लोकेशन नहीं, कोई शानदार प्रोडक्शन डिजाइन नहीं, कोई विदेशी शूटिंग नहीं, कोई शीर्ष तकनीशियन नहीं और इसके कथित 7 करोड़ (भारतीय) बजट के विपरीत, यह आसानी से देखा जा सकता है कि इसकी शुद्ध निर्माण लागत तकनीकी शुल्क को छोड़कर 70 लाख से अधिक नहीं हो सकती, क्योंकि इसकी पूरी शूटिंग केवल 3 स्थानों पर हुई है।’

डायरेक्टर की तारीफों के बांधे पुल

निर्देशक करी बार्कर के दृष्टिकोण के बारे में लिखते हुए, राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘निर्देशक की शैली देखने में सरल लेकिन बहुत ही अनूठी है। वे संपादन को केवल एक तकनीकी शिल्प के रूप में नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं, जिसमें तीव्र कट्स को विशेष रूप से लंबे समय तक रुके रहने वाले दृश्यों के साथ मिलाया जाता है। इस तरह के लंबे शॉट्स असहनीय तनाव पैदा करते हैं क्योंकि दर्शक किरदार के नजरिए में फंस जाते हैं और उससे बाहर निकलना असंभव हो जाता है।’ 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही फिल्म

डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार फोकस फीचर्स की हॉरर-रोमांस फिल्म ‘ऑब्सेशन’ स्टूडियो की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने विश्व स्तर पर 224.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय रुपयों में इस आंकड़े का देखें तो अब तक इस फिल्म ने दुनियाभर से 213 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। खास बात ये है कि अभी भी ये फिल्म देखी जा रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

ये भी पढ़ें-सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम, अब सीक्वल के चर्चे

बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म, रिलीज से पहले किया अटारी बॉर्डर का दौरा, एआर रहमान भी रहे मौजूद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp