
राम चरण की हालिया रिलीज फिल्म को एक तरफ जहां दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है तो वहीं जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर यूजर खूब आपत्ति भी जता रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां एक्ट्रेस को निशाने पर लिया तो वहीं कई ने डायरेक्टर बुची बाबू साना को खरी-खोटी सुनाई। बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटी अब इस मुद्दे पर खुलकर बात करते दिख रहे हैं। अब तक कई स्टार ‘पेद्दी’ में जाह्नवी के किरदार को लेकर निराशा जाहिर कर चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने जाह्नवी को फिल्म में किसी प्रॉप की तरह और ओवर सेक्शुअलाइज किया है। साउथ और हिंदी सिनेमा से इस पर बैक टू बैक रिएक्शन आ रहे हैं और अब पेद्दी में राम चरण और जाह्नवी कपूर के को-स्टार जगपति बाबू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
जाह्नवी के सपोर्ट में आगे आए जगपति बाबू
‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर को ओवर-सेक्शुअलाइज करने को लेकर बवाल मचा हुआ है। डायरेक्टर बुची बाबू साना भी इसे लेकर माफी मांग चुके हैं और अब पेद्दी में नजर आए जगपति बाबू ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया है और जाह्नवी कपूर का बचाव किया है। जाह्नवी के सीन्स को लेकर मचे बवाल पर जगपति बाबू का कहना है कि एक्ट्रेस ने वही किया, जो डायरेक्टर ने उन्हें करने के लिए कहा था। इसलिए इस पूरे मामले में उन्हें घेरना गलत है।
क्या बोले जगपति बाबू
ईनाडू की रिपोर्ट के अनुसार, जगपति बाबू ने जाह्नवी कपूर का बचाव करते हुए कहा – ‘फिल्म के क्रिएटिव फैसलों को लेकर किसी कलाकार को ट्रोल करना गलत है। उस बेचारी लड़की ने तो सिर्फ वही किया जो डायरेक्टर ने उसे करने को कहा था। कई बार चीजें वैसी नहीं होतीं जैसा सोचते हैं। कभी-कभी चीजें गलत हो जाती हैं और ऐसा हो सकता है। इस मामले में मैं जाह्नवी के साथ हूं। उन्हें निशाना बनाना ठीक नहीं है। लोग उन्हें ट्रोल करके उनका मानसिक तनाव न बढ़ाएं।’
डायरेक्ट बूची बाबू साना ने मांगी माफी
बता दें, इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर बूची बाबू साना भी इस पूरे विवाद को लेकर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके मन में महिलाओं के लिए काफी इज्जत है और वो जाह्नवी के विवादित सीन्स को पूरी तरह बदल देंगे। वहीं जया बच्चन भी इस विवाद पर रिएक्ट कर चुकी हैं। उन्होंने एक बातचीत के दौरान कहा कि इस तरह के मामलों को सेट पर पहले ही सुलझा लेना चाहिए और डायरेक्टर्स को तुरंत रोक देना चाहिए और एक बाउंड्री सेट करनी चाहिए, ताकि कोई भी उन्हें इस तरह प्रेजेंट करने की हिम्मत न करे।
ये भी पढ़ेंः करण जौहर की ‘तख्त’ पर क्यों लगा ताला? रणवीर-विक्की से आलिया-करीना तक हो गए थे फाइनल, अब सामने फिल्म बंद होने की वजह
कौन हैं इस्माइल विलियम? जेनिफर विंगेट संग जुड़ा नाम, शादी की खबरों से बटोरी सुर्खियां
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
