प्यार के लिए घर से भाग गई थीं ईवा ग्रोवर, आमिर खान के सौतेले भाई से की इंटरफेथ मैरिज

प्यार के लिए घर से भाग गई थीं ईवा ग्रोवर, आमिर खान के सौतेले भाई से की इंटरफेथ मैरिज

‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘करिश्मा का करिश्मा’, और ‘बिदाई’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर सिर्फ टीवी ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम रही हैं। टीवी और फिल्मों में ईवा ने अपने काम से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। खासतौर पर उनकी मैरिड लाइफ, जिसके बारे में ईवा ने हाल ही में खुद बात की और बताया कि कैसे उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ शादी की थी और ये रिश्ता आगे चलकर उनके लिए बुरा सपना बन गया। ईवा ने बताया कि उन्होंने अपनी मां तक की बात नहीं मानी और हैदर से घर से भागकर शादी कर ली और बाद में खूब पछताईं।

परिवार के खिलाफ जाकर हैदर से की थी शादी

ईवा ग्रोवर ने विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में बात करते हुए अपनी कठिनाइयों से भरी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात की और बताया कि कैसे तेजी से शुरू हुआ रोमांस उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक चैप्टर बन गया। अभिनेत्री ने बताया कि वह उन दिनों 18 साल की थीं और सिर्फ 18 दिन डेटिंग के बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया और 19वें दिन हैदर के साथ भागकर शादी कर ली। ये एक इंटरफेथ मैरिज थी, क्योंकि ईवा अलग धर्म से हैं और हैदर अलग धर्म से। एक्ट्रेस कहती हैं- ‘उसने शादी के लिए प्रपोज किया और मैंने अपने परिवार और यहां तक की मां की बात भी नहीं सुनी और उसके साथ भाग गई। ये तब की बात है जब मेरा करियर आगे बढ़ रहा था। 18 दिन डेटिंग के बाद 19वें दिन मैंने उससे शादी कर ली।’

जल्दी ही बदल गए जज्बात और हालात

इसी दौरान ईवा बताती हैं कि जल्दी ही उन्हें पता चल गया कि असलियत उनकी उम्मीद से बिलकुल विपरीत थी। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्हें जल्दी ही अपने पति का वह रूप देखने को मिला, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। शादी के बाद हैदर अली खान के बदले अवतार को देखकर ईवा दंग रह गई थीं। उन्होंने कहा- ‘शादी के बाद बहुत ही जल्दी मुझे इस बात का एहसास हो या कि वह वैसे इंसान नहीं हैं, जैसे दिखते हैं। सबसे बड़ी समस्या उनका गुस्सा था। उन्हें मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा गुस्सा आता था। मैंने पहले कभी इतने गुस्सैल शख्स का सामना नहीं किया था।’ 

हिंसक स्वभाव के थे हैदर- ईवा ग्रोवर

ईवा ग्रोवर आगे बताती हैं- ‘वह बहुत ही हिंसक स्वभाव के थे। मैं कई सालों तक इस शादी में टिकी रही, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि समय के साथ हालात और खराब होते जाएंगे। मुझे लगता था कि प्यार और भरोसे के दम पर इस रिश्ते को बचाया जा सकता है। लेकिन, वो मुझे हमेशा इस बात का यकीन दिलाते थे कि कपल के तौर पर आने वाली समस्याओं की जिम्मेदार मैं खुद हूं। उन दिनों मेंटल हेल्थ के बारे में उस तरह बातें नहीं होती थं, जैसे आज होती हैं। चार साल बाद मैंने प्रेग्नेंट होने का फैसला लिया, क्योंकि मुझे लगता था कि इससे हालात बदल जाएंगे। हमारे देश में अक्सर यही सिखाया जाता है कि बच्चे मुश्किल में फंसी शादी को बचा लेते हैं। लेकिन, गंभीर स्थितियों में ऐसा नहीं होता।’

बेटी के जन्म के बाद लिया मुश्किल फैसला

ईवा ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करती थीं और उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि हालात बेहतर हो जाएंगे। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट आया। एक्ट्रेस के अनुसार, बेटी के जन्म के एक महीने के अंदर ही उनकी बर्दाश्त की हद खत्म हो गई और उन्होंने शादी खत्म करने का फैसला ले लिया, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि वह अब इन हालातों को और नहीं झेल सकतीं। इस दौरान वह ‘वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया’ में काम कर रही थीं और इस मुश्किल समय में उनके शो के लोग उनके सपोर्ट में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने अपनी मां से बात की, जिन्होंने उन्हें इस मुश्किल हालात से बाहर निकलने के लिए उन्हें हिम्मत दी।

ये भी पढ़ेंः Raakh Trailer: गला सुखा देने वाला सस्पेंस और निर्दयी अपराधी, अली फजल की ‘राख’ का नया ट्रेलर देख कांप उठेगा कलेजा

‘370 की बिरयानी’, प्रणित मोरे के शो पर फूहड़ता देख बौखलाईं सुतापा सिकदर, एल्विश-कुशा कपिला ने भी लगाई क्लास

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp