
भारत के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक ‘बालिका वधू’ आज भी अपनी बेहतरीन कास्ट और कहानी की वजह से चर्चा में रहता है। इसमें आनंदी की सास सुमित्रा देवी का किरदार निभाने वाली स्मिता बंसल इन दिनों अपनी प्राइम वीडियो की सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। टीवी एक्टेस स्मिता बंसल ने इसके पीछे की मजेदार वजह भी बताई है।
स्मिता बंसल क्यों छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग
फिल्मीज्ञान को दिए इंटव्यू में स्मिता बंसल ने खुलासा किया उन्होंने अपने करियर के शुरूआत में पहले शो से 10 हजार कमाए थे। इस दौरान उन्होंने आगे बताया कि वह एक्टिंग क्यों छोड़ना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने ‘बालिका वधू’ में 6 साल काम करने के बाद इसे छोड़ दिया था और इसी शो से उन्हें जबरदस्त नेम-फेम भी मिला था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा:
‘आपको यह सुन बहुत हंसी आएगी, क्योंकि मैं हर शो के बाद सोचती हूं कि अब मैं काम नहीं करूंगी, एक्टिंग छोड़ मस्त खाना खाकर सो जाऊंगी। बालिका वधू के बाद भी ये सोचा था, लेकिन आज भी काम कर रही हूं। मैं ऐसी ही हूं। हालांकि, इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन इस किरदार के लिए मेरे पास और कुछ देने को नहीं था। मैंने अपने अब तक के करियर में 30 हजार से ज्यादा ऑडिशन दिए है, लेकिन में कई बार टीवी शोज के लिए रिजेक्ट हुई हूं। अब ओटीटी सीरीज के लिए प्यार मिल रहा है तो अच्छा लग रहा है।’
स्मिता बंसल ने फैंस के लिए शेयर किया खास पोस्ट
प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा पसंद की गई सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ में स्मिता बंसल ने प्रमिला सिंह का किरदार निभाया है। इस शो और किरदार के बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस खास पोस्ट में उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा और अपने रोल प्रमिला सिंह को मिल रहे इतने प्यार के लिए दर्शकों और टीम का दिल से शुक्रिया किया। उन्होंने आगे कहा कि उन पर भरोसा करके मेकर्स ने यह खूबसूरत रोल दिया और इस सफर का हिस्सा बनाया।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
