‘ये लास्ट वॉर्निंग है’, Ex वाइफ दलजीत कौर से दोबारा शादी की चर्चा पर भड़के शालीन भनोट, फेक न्यूज फैलाने वालों की लगाई क्लास

‘ये लास्ट वॉर्निंग है’, Ex वाइफ दलजीत कौर से दोबारा शादी की चर्चा पर भड़के शालीन भनोट, फेक न्यूज फैलाने वालों की लगाई क्लास

‘बिग बॉस’ फेम एक्टर शालिन भनोट बीते दिनों अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में आए थे। अब दोबारा उनकी पर्सन लाइफ चर्चा का केंद्र बन गी है। ऐसी चर्चाएं हैं कि शालीन भनोट अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर से दोबारा शादी करने की सोच रहे हैं और फिर करीब आ गए हैं। ये अफवाह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इस पर शालीन की नजर पड़ गई। ऐसे में उन्होंने इन दावों पर चुप्पी तोड़ी और साफ तौर पर इन अफवाहों को झूठ करार दे दिया है। एक्टर ने साफ किया कि वो दोबारा शादी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो गलत खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।

शालिन भनोट का रिएक्शन

एक्टर को हाल ही में मुंबई में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की स्क्रीनिंग पर देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिया और कैमरों ने उनकी तस्वीरें लीं। बाद में इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज ने प्रीमियर का एक रील शेयर किया जिसमें वह कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखे। यह वीडियो इस दावे के साथ पोस्ट किया गया था कि उन्होंने दलजीत कौर से दोबारा शादी करने का फैसला किया है। बाद में शालिन ने इस रील पर रीएक्ट किया और कमेंट सेक्शन में इस गुमराह करने वाले दावे का साफ तौर पर खंडन किया। इस पोस्ट को देखने के बाद एक्टर काफी भड़क गए।

क्या था शालीन का रिएक्शन?

शालिन ने लिखा, ‘यह पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत खबर है। एक मीडिया पेज के तौर पर, आपकी यह प्रोफेशनल जिम्मेदारी है कि आप किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में सिर्फ व्यूज पाने के लिए सरासर झूठ फैलाने से पहले तथ्यों की जांच करें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस पोस्ट को तुरंत डिलीट करें और गलत जानकारी फैलाने के लिए अपने पेज पर एक ऑफिशियल माफीनामा पोस्ट करें। इसे चेतावनी समझें, अगर ऐसा नहीं किया गया तो मेरे पास आपके और आपकी कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।’

शालिन और दलजीत कौर के बारे में जानकारी

शालिन के जवाब ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींचा और कई सोशल मीडिया यूजर्स गलत जानकारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक्टर के समर्थन में आगे आए। वहीं दलजीत ने अभी तक इस चर्चा पर कोई कमेंट नहीं किया है। शालिन भनोट और दलजीत कौर की मुलाकात टीवी शो ‘कुलवधू’ के सेट पर हुई थी और 2009 में उन्होंने शादी कर ली थी। दोनों ‘नच बलिये’ में साथ नजर आए और ये शो जीता भी। कपल का एक बेटा है जिसका नाम जेडन हैं। बेटे का जन्म 2014 में हुआ था। दलजीत कौर और शालिन भनोट 2015 में तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने शालीन पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था। उनके अलग होने की खबर उस समय सुर्खियों में रही थी, क्योंकि दलजीत ने शालिन पर कई आरोप लगाए थे, जिससे लंबा कानूनी विवाद चला था।

दलजीत की दूसरी शादी

इसके बाद दलजीत कौर ने साल 2023 में केन्याई बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की और जेडन के साथ नैरोबी चली गईं। ये शादी एक साल भी नहीं टिक सकी और एक्ट्रेस ने दूसरे पति पर चीटिंग का आरोप लगाया। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो कोई बिजनेसमैन नहीं, बल्कि एक आम सी नौकरी करता है। बाद में निखिल ने एक्ट्रेस को एक लीगल नोटिस भेजा, जिसमें उनसे केन्या स्थित उनके घर से अपना सारा सामान ले जाने को कहा गया। इसके बाद दलजीत ने निखिल के खिलाफ स्टे ऑर्डर लिया, जिससे निखिल को उन्हें और उनके बच्चे जेडन को घर से निकालने और उनका कोई भी सामान फेंकने से रोक दिया गया। फिलहाल दोनों का रिश्ता अब खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें: 10 एपिसोड वाली धांसू हॉरर-सस्पेंस, रहस्यमयी हत्याओं के बीच उलझे ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ की कहानी, बेचैन कर देगा अंत

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp