
साल 2024 अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज हुई। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया, लेकिन दर्शकों का खासा प्यार न मिल सका। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ 6 और स्टार्स नजर आए। कई लोगों को इसकी कहानी मजेदार लगी तो कुछ ने इसे अक्षय की शानदार वापसी तक कह दिया था, लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि ये फिल्म असल में एक रीमेक था। फिल्म देखने के बाद कई लोगों को इस फिल्म की कहानी फ्रेंच फिल्म ‘नथिंग टू हाइड’ जैसी ही लगती है। सच तो यह है कि दोनों फिल्में एक ही इटैलियन फिल्म का ऑफिशियल रीमेक हैं, जिसे दुनिया भर में किसी भी दूसरी फिल्म के मुकाबले सबसे ज्यादा बार रीमेक किया गया है।
इस फिल्म के बने 26 रीमेक
2016 की इटैलियन ड्रामा-कॉमेडी ‘परफेटी स्कोनोसियुटी’ को सिर्फ आठ सालों में 26 बार रीमेक किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी इसे सबसे ज्यादा बार रीमेक की गई फिल्म मानता है। 2023 के रिकॉर्ड में इस फिल्म के 24 रीमेक का जिक्र है, जिनमें फ्रेंच में ‘नथिंग टू हाइड’, कोरियन में ‘इंटिमेट स्ट्रेंजर्स’, मैंडरिन में ‘किल मोबाइल’, रशियन में ‘लाउड कनेक्शन’ और आइसलैंडिक में ‘वाइल्ड गेम’ शामिल हैं। अरबी, रोमानियाई, हिब्रू और जर्मन जैसी कई भाषाओं में इसका टाइटल वही रखा गया ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’। भारतीय फिल्ममेकर्स ने भी इसे तीन बार अडैप्ट किया है। कन्नड़ फिल्म ‘लाउडस्पीकर’ इसका ऑफिशियल रीमेक थी, जबकि मलयालम फिल्म ’12th मैन’ और तेलुगु फिल्म ‘रिची गडी पेल्ली’ बिना क्रेडिट वाले अडैप्टेशन थे।
क्या है शो की कहानी?
‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’ की कहानी एक खूबसूरत डिनर पार्टी में हुई बातचीत के झगड़ों में बदलने के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सब तब शुरू होता है जब मेहमानों में से एक का दावा होता है कि कोई भी रिश्ता तब तक नहीं टिक सकता जब पार्टनर एक-दूसरे के फोन का बेरोकटोक इस्तेमाल करें और वे इस दावे को परखने का फैसला करते हैं। फिल्म के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड साइटेशन में बताया गया है कि दुनिया भर में मशहूर होने के बावजूद इसका कोई हॉलीवुड रीमेक क्यों नहीं बना। इसमें लिखा है, ‘जनवरी 2024 तक रीमेक की लिस्ट में इंग्लिश फिल्म शामिल नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंग्लिश-भाषा के अधिकार 2017 में वेनस्टीन कंपनी ने खरीदे थे, लेकिन कंपनी के फाइनेंशियल तौर पर डूबने के कारण फिल्म का प्रोडक्शन अनिश्चित काल के लिए टल गया। कंपनी के डूबने की वजह इसके फाउंडर हार्वे वेनस्टीन पर लगे आपराधिक आरोप थे।’
कितनी है IMDb रेटिंग?
अब यही कहानी हिंदी दर्शकों के बीच बॉलीवुड की फिल्म ‘खेल खेल में’ के जरिए चर्चित हुई। ‘खेल खेल में’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जयसवाल लीड रोल में हैं। फिल्म के जरिए आ रही है, जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जयसवाल भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। एक ओर जहां ‘खेल खेल में’ को IMDb पर 6.5 की रेटिंग मिली है, वहीं ‘परफेटी स्कोनोसियुटी’ को 7.7 IMDb रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ें: नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, कई MRI-CT स्कैन और दर्दनाक ट्रीटमेंट के बाद सिंगर ने खुद बताया अपना हाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
