
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अब लाइमलाइट से दूर यूके में रह रहे हैं। हालांकि, भले ही ये स्टार जोड़ी भारत से दूर है, लेकिन इनके चाहने वालों की कमी विदेश में भी नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन विराट-अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर स्टार कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में अनुष्का-विराट को परिवार के साथ बाहर घूमते देखा गया और इन खूबसूरत पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वायरल हो रही तस्वीरों में अनुष्का-विराट के साथ उनका बेटा अकाय भी नजर आ रहा है।
अनुष्का-विराट की आउटिंग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज में विराट और अनुष्का कुछ लोगों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जहां अनुष्का ब्लू शर्ट और लूज पैंट पहने नजर आ रही हैं तो वहीं विराट ने बेज रंग की पैंट और काली टी-शर्ट पहनी है। वहीं एक फोटो में विराट अपने बेटे अकाय को गोद में उठाए उसे दुलार करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया यूजर्स ने इन पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘बेबी अकाय और विराट कोहली, कितनी प्यारी तस्वीर है।’ एक और ने लिखा- ‘किंग कोहली लंदन में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘कितने दिनों बाद, बहुत ही खूबसूरत तस्वीर।’
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक फैन के लिए लिखा नोट
विराट और अनुष्का की एक फैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अहमदाबाद में उनसे अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी। स्टार कपल ने अपनी इस फैन के लिए एक हाथ से लिखा नोट भी छोड़ा था, जिस पर लिखा था- “आशी को उनकी मदद के लिए धन्यवाद। हमारी तरफ से शुभकामनाएं।” ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस फैन ने लिखा था- ‘मिस्टर और मिसेज कोहली से मिलना और उनकी सेवा करना एक शानदार अनुभव था। ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि हॉस्पिटैलिटी का काम कितना संतोषजनक होता है। विराट-अनुष्का के ठहरने के दौरान उनकी सेवा करने का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई।’
अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, अनुष्का शर्मा 2018 के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार वह ‘जीरो’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। अनुष्का ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली थीं, लेकिन ये फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है। यह एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित एक है।
ये भी पढ़ेंः कार्तिक आर्यन अब ‘अल्फा गर्ल’ संग करेंगे रोमांस? अपकमिंग फिल्म में हुई शरवरी वाघ की एंट्री, तगड़ा है बजट!
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
