जीनत अमान ने बताया अपना हिंदू नाम, मां पूजा में बिता देती थीं घंटों

जीनत अमान ने बताया अपना हिंदू नाम, मां पूजा में बिता देती थीं घंटों

जीनत अमान 70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने अपने दौर में अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर तक के साथ काम किया और कई बोल्ड किरदार निभाते हुए स्टीरियोटाइप्स को ब्रेक किए। जीनत अमान की गिनती अपने दौर की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में होती थी। लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद एक बार फिर वह दर्शकों के बीच वापसी कर चुकी हैं। पिछले दिनों वह ‘द रॉयल्स’ को लेकर चर्चा में थीं।  सोशल मीडिया पर भी जीनत अमान काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने नाम और परिवार के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं, जिन्हें लेकर अब वह चर्चा में हैं।

जीनत अमान ने अपने हिंदू नाम का किया खुलासा

जीनत अमान ने ‘न्यूज 18 इंडिया’ के एक इवेंट के दौरान बातचीत में अपने हिंदू नाम का खुलासा किया। इसी के साथ उन्होंने अपने माता-पिता और पढ़ाई के बारे में भी खुलकर बात की। वह कहती हैं- ‘मेरे पिता मुस्लिम थे, मेरी मां हिंदू और मैंने कैथोलिक स्कूल से पढ़ाई की है। पिता की तरफ से मेरा नाम जीनत अमान है, लेकिन मेरी मां ने मेरा नाम ललितेश्वरी रखा था। मेरी मां का नाम वर्धिनी था और वह एक धार्मिक हिंदू महिला थीं। वह रोजाना दिन में दो-चार घंटे पूजा में बिता दिया करती थीं। मेरी परवरिश भी उन्होंने ही की है।’

धार्मिक नहीं हैं जीनत अमान

जीनत अमान बताती हैं कि वह धार्मिक नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया। वह कहती हैं- ‘मैं धार्मिक नहीं हूं, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में चीजें बहुत नजदीक से देखी हैं। मेरी मां हिंदू थीं, मेरे पिता मुस्लिम थे और मेरे पिता के बच्चे भी मुस्लिम हुए। मैंने कैथोलिक स्कूल से पढ़ाई की है और मेरे सौतेले पिता जर्मन थे, तो मुझे जीवन जीने के एक बहुत ही ग्लोबल तरीके का अनुभव मिला। यही वजह है कि मुझे कभी किसी खास धर्म को मानने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। मैं मानती हूं की सभी धर्म अच्छे होते हैं, कोई धर्म किसी को गलत करना नहीं सिखाता। मैं इंसानियत, दया, शांति, बराबरी और लोगों और जानवरों के प्रति प्यार पर यकीन रखती हूं। यही मेरा धर्म है।’

जीनत अमान का करियर

जीनत अमान एक समय पर हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपने करियर में उन्होंने धर्मेंद्र से लेकर शशि कपूर, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया और वाहवाही बटोरी। 70-80 के दशक की शुरुआत में उन्होंने अपनी बोल्ड स्क्रीन प्रेजेंस से सुर्खियां बटोरी और अलग तरह के किरदार निभाकर बॉलीवुड हीरोइनों को एक अलग पहचान दी।

ये भी पढ़ेंः इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का हुआ ऐलान, बादशाह ने समय रैना को 1 साल पुराने विवाद की दिलाई याद, बोले- ‘अच्छा एडिटर रखना’

‘मेरी जर्नी बहुत अलग रही है’, आलिया भट्ट ने प्रिविलेज्ड होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कभी-कभी बुरे दिन होते हैं

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp