‘अनुराग कश्यप ने मेरा सिर फोड़ने की धमकी दी’, करण जौहर के सहकर्मी का दावा

‘अनुराग कश्यप ने मेरा सिर फोड़ने की धमकी दी’, करण जौहर के सहकर्मी का दावा

करण जौहर के एक सहकर्मी ने दावा किया कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने अनुराग कश्यप को लेकर दावा किया है कि फिल्ममेकर ने एक बार उन्हें उनका सिर फोड़ने की धमकी दी थी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अनुराग कश्यप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। सोमेन मिश्रा ने जैसे ही ये पोस्ट साझा किया, यूजर्स उनसे इस पूरी घटना के  बारे में और सवाल करने लगे। सोमने मिश्रा ने ये खुलासा तब किया जब हाल ही में पब्लिशिंग हाउस ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ ने अनुराग कश्यप पर नई किताब के राइट्स हासिल करने की जानकारी दी और बताया कि ये किताब पत्रकार नमन रामचंद्रन और अनुराग कश्यप खुद मिलकर लिखेंगे।

सोमेन मिश्रा का पोस्ट

अनुराग कश्यप पर किताब का ऐलान होते ही सोमेन मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘अगर इसमें वो चैप्टर नहीं है, जिसमें एके (अनुराग कश्यप) ने मेरे घर पर आकर मुझे मेरा सिर फोड़ने की धमकी दी थी, तो ये किताब किसी काम की नहीं है।’ जैसे ही सोमेन मिश्रा ने ये पोस्ट साझा किया, देखकर यूजर्स ने सवाल की झड़ी लगा दी। कई ने इस विवाद की वजह पूछी तो किसी ने पूरी घटना को डिटेल में बताने की बात कही।

अनुराग कश्यप की विरासत पर उठाए सवाल

सोमेन मिश्रा ने इसके बाद एक्स पर एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्मों और विरासत पर सवाल उठए। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘इस तरह के डॉक्यूमेंटेशन की बेहद जरूरत थी। सिर्फ बॉक्स ऑफ़िस पर मिली कामयाबी से कोई लेगेसी नहीं बनती और न ही सिनेमा की भाषा बदलती है। वरना, सभी फिल्म स्कूल, एकेडमिक्स, कास्ट-क्रू और इंडस्ट्री ‘जय संतोषी मां’ की ब्लॉकबस्टर सफलता पर स्टडी कर रहे होते, न कि गुरु दत्त की फिल्मों पर।’

यूजर्स ने मांगी घटना की जानकारी

सोमेन मिश्रा ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना के बारे में और जानकारी मांगना शुरू कर दिया। एक ने पूछा- ‘आखिर अनुराग कश्यप ने ऐसा क्यों किया, प्लीज बताईये।’ एक और लिखता है- ‘क्या आप दोनों का कोई झगड़ा हुआ था? आखिर कोई बिना वजह ऐसा क्यों करेगा?’ तीसरा लिखता है- ‘क्या हुआ था, हमें डिटेल में बताइये।’ एक अन्य ने लिखा- ‘क्या सच में? ये तो बहुत ही शॉकिंग है।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर सोमेन मिश्रा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः न कोई ताम-झाम और न भीड़-भाड़, गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान, घर पर ही होगी तीसरी शादी

‘थप्पड़ मारने वाले थे’, जब आमिर खान पर ट्विंकल खन्ना ने लगाया आरोप, सुनकर चौंक गए थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp