पहले एक-दूसरे को खूब किया रोस्ट, अब ‘शक्तिमान’ और समय रैना ने मिलाया हाथ, वीडियो ने खींचा ध्यान

पहले एक-दूसरे को खूब किया रोस्ट, अब ‘शक्तिमान’ और समय रैना ने मिलाया हाथ, वीडियो ने खींचा ध्यान

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले हिट एपिसोड के बाद अब समय रैना अपने नए वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें वह ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना के साथ बात करते दिखाई दिए। दोनों को साथ देख उनके फैंस हैरान हैं, क्योंकि दोनों के बीच पहले कुछ भी ठीक नहीं था। 2025 में समय रैना, जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर विवादों में घिरे थे तब एक्टर मुकेश ने उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा था। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई थी। अब समय रैना और मुकेश खन्ना को एक साथ देखकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि क्या अब उनके बीच सब ठीक हो गया है?

समय रैना और मुकेश खन्ना के वीडियो ने मचाई हलचल

मुकेश खन्ना शक्तिमान स्टाइल में कॉमेडियन समय रैना के पास पहुंचते हैं और अकड़ के बात शुरू करते हैं, लेकिन समय उनकी बातों का चालाकी से जवाब देते दिखाई देते हैं। कभी एक-दूसरे को सरेआम रोस्ट करने वाले समय रैना और मुकेश खन्ना को साथ देख सभी के होश उड़ गए हैं। इससे यह अटकलें लगने लगी हैं कि उनके बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेद शायद अब खत्म हो गए हैं। वीडियो किसी एड शूट का है, जिसके लिए दोनों ने हाथ मिलाया है।

Image Source : Xसमय रैना और मुकेश खन्ना के वायरल वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन

समय रैना और मुकेश खन्ना की मुलाकात पर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों इस बात के लिए खुश हैं कि समय रैना और मुकेश खन्ना में सुलह हो गई तो वहीं, कुछ मुकेश खन्ना को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म मुकेश खन्ना समय रैना के साथ ऐड कर रहे हैं। अब उनकी इज्जत कहां गई?’ इसी पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी सहमति जताई। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि पैसे में बहुत ताकत है। सोशल मीडिया यूजर ने लिा, ‘मुकेश खन्ना और समय रैना, मतभेद भुलाकर उस एक चीज पर सहमत होना जिस पर सब सहमत हो जाते हैं- पैसा।’

समय रैना और मुकेश खन्ना में क्यों हुआ था विवाद?

कॉमेडियन समय रैना और एक्टर मुकेश खन्ना के बीच अनबन तब शुरू हुआ, जब समय ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में मशहूर सुपरहीरो किरदार ‘शक्तिमान’ का मजाक उड़ाया। इस पर मुकेश खन्ना ने गुस्से में समय पर पलटवार करते हुए उन्हें कुत्ते की दुम कहा और मांग की कि उनका चेहरा काला करके उन्हें गधे पर बिठाकर पूरे शहर में घुमाया जाए। हालांकि, अब दोनों को साथ में देख सभी हैरान हैं।

ये भी पढे़ं-

‘धुरंधर’ के जमील जमाली का नोरा फतेही संग डांस देखा क्या? ‘या बाबा’ गाने में राकेश बेदी का दिखा अनोखा अंदाज

7 महीने पुरानी मनोज बाजपेयी की एक्शन-थ्रिलर सीरीज ने प्राइम वीडियो पर डाला डेरा, इंडिया में टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp