जैकी श्रॉफ के परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य कौन? बेटे टाइगर ने नहीं किया ग्रेजुएशन

जैकी श्रॉफ के परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य कौन? बेटे टाइगर ने नहीं किया ग्रेजुएशन

जैकी श्रॉफ को हिंदी सिनेमा में 4 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने 1983 में ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि लीड रोल में थीं। जैकी श्रॉफ की ही तरह  अब उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी अभिनय की दुनिया में जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन, उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ अभी भी अभिनय से दूर हैं। कृष्णा ने भले ही एक्टिंग डेब्यू नहीं किया है, लेकिन स्क्रीन पर दस्तक दे चुकी हैं। इस बीच कृष्णा अपने परिवार को लेकर किए एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। कृष्णा ने हाल ही में अपने परिवार के उस सदस्य के नाम से पर्दा उठाया, जिसने सबसे ज्यादा पढ़ाई की है।

कौन है श्रॉफ फैमिली का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य

कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में ‘बॉलीवुड बबल’ के साथ बातचीत में बताया कि वह खुद श्रॉफ फैमिली की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनके अलावा कोई सदस्य नहीं है, जिसने अपना ग्रेजुएशन भी पूरा किया हो। कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में ग्रेजुएशन किया है और वह अपने परिवार की इकलौती ग्रेजुएट सदस्य हैं। यानी अपने पूरे परिवार में सिर्फ कृष्णा ही हैं, जिन्होंने यूनिवर्सिटी का मुंह देखा है। कृष्णा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई तो इस बात को लेकर हैरान दिखे कि पूरे परिवार में सिर्फ कृष्णा ने ग्रेजुएशन किया है।

फिल्मों से दूर, लेकिन लाइमलाइट में रहती हैं कृष्णा

कृष्णा श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने भले ही एक्टिंग डेब्यू नहीं किया है, लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। खासतौर पर अपनी फिटनेस और फैशन सेंस को लेकर यूथ के बीच वह काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर कृष्णा श्रॉफ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं, जिसमें वह अपने फिटनेस रूटीन भी शेयर करती रहती हैं।

रियेलिटी शो में दिखाया दम

कृष्णा ने अब तक अभिनय से दूरी बना रखी है, लेकिन एक रियेलिटी शो को लेकर वह जरूर चर्चा में थीं। कृष्णा ने ‘छोरियां चली गांव’ नाम के रियेलिटी शो में हिस्सा लिया था और इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने अपने स्टंट और एक्शन अवतार से सबको चौंका दिया था।

ये भी पढ़ेंः ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत, 40 लाख मुआवजा देगा भंसाली प्रोडक्शन हाउस

सोनम खान को डायरेक्टर से अफेयर के चलते मिला था Oye Oye गाना? एक्ट्रेस ने बताया सच, बोलीं- ‘दोनों अलग रिश्ते में थे’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp