
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय 22 जून को 52 साल के हो गए। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी। फिल्म जगत की हस्तियों से भी उन्हें बधाई मिली और राजनीतिक लोगों ने भी उनके लिए सोशल मीडिया पर खास संदेश लिखे, लेकिन लोगों की निगाहें सिर्फ एक शख्स के स्पेशल पोस्ट को तलाशती रहीं, लेकिन उस शख्स का कोई खास पोस्ट सामने नहीं आया। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि तृषा कृष्णन हैं। कई सालों से एक्टर को लगातार जन्मदिन की बधाई देने वाली हसीना ने इस बार पल्ला झाड़ लिया। कहा जाता है कि तृषा और विजय काफी करीब हैं, दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने बीते दिनों जोर भी पकड़ा। एक्टर के मुख्यमंत्री बनने पर तृषा उनकी सबसे बड़ी चियर लीडर बनी नजर आईं, लेकिन इस बार जन्मदिन पर वो चुप्पी साध गई। अब फैंस इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर तृषा ने ऐसा क्यों किया होगा, आखिर ऐसी क्या वजह रही कि तृषा ने इस बार विजय से मुंह फेर लिया। फैंस इस बात की पड़ताल में लग गए और सोशल मीडिया पर उनके हाथ एक और सबूत लगा है चर्चाएं तेज हो गईं कि एक्ट्रेस ने विजय को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया, लेकिन असल माजरा कुछ और ही है।
लगातार तीन साल किया स्पेशल पोस्ट
पिछले कुछ सालों से तृषा सोशल मीडिया पर विजय को उनके जन्मदिन की बधाई देती आ रही हैं, वो हर बार अपने साथ उनकी एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट करती हैं। 2023 में उन्होंने लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग के दौरान बर्फीली जगह पर ली गई एक साथ वाली तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘HBD यू!’ साथ में केक, हार्ट, इन्फिनिटी और बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी भी लगाए। 2024 में उन्होंने एक मिरर सेल्फी पोस्ट की जो इंटरनेट पर छा गई, उन्होंने लिखा, ‘तूफान में शांति, शांति में तूफान! आगे और भी कई उपलब्धियों के लिए’ और साथ में केक, बैलून, हार्ट, इन्फिनिटी और बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी लगाए। 2025 में उन्होंने विजय की अपने पालतू जानवर के साथ खेलते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेस्टेस्ट’, साथ में गले मिलने और बुरी नजर से बचाने वाले इमोजी लगाए।
फैंस के बीच मची सुगबुगाहट
जहां 2024 में त्रिशा ने सोशल मीडिया पर विजय को एक दिन बाद विश किया था, वहीं सोमवार से ही फैंस परेशान हैं और सोच रहे हैं कि उन्होंने स्टार को विश क्यों नहीं किया। X के एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया, ‘त्रिशा ने इंस्टा पर थलापति विजय को अनफॉलो कर दिया है’, जिसमें दिखाया गया है कि वह इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो नहीं करती हैं। एक और यूजर ने लिखा, ‘त्रिशा, जिन्होंने पहले उन्हें खास तौर पर विश किया था… इस बार विजय के जन्मदिन पर उन्होंने कुछ भी पोस्ट नहीं किया।’ कुछ लोगों ने तो यह भी सोचा कि क्या वह अपनी अलग हो चुकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ फिर से रिश्ते सुधार रहे हैं, जबकि उनका तलाक का मामला अभी चेन्नई की अदालत में चल रहा है। संगीता ने अपनी तलाक की अर्जी में बेवफाई समेत कई वजहें बताई थीं।
कभी एक्ट्रेस ने नहीं किया विजय को फॉलो
वहीं दूसरी ओर एक खेमा ऐसा भी है जिसने बताया कि त्रिशा ने कभी भी इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो नहीं किया था। एक रेडिटर ने कहा, ‘दोनों ने कभी एक-दूसरे को फॉलो नहीं किया… झूठी बातें फैलाकर लाइक्स या अटेंशन पाने की कोशिश न करें’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘उन्होंने कुछ दिन पहले ही विजय के लिए सामंथा की पोस्ट को लाइक किया था। चिंता न करें, अन्ना उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे।’ एक फैन ने उनका बचाव करते हुए लिखा, ‘अगर वह पोस्ट नहीं करती हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनका ब्रेकअप हो गया है, हाहा। और उन्होंने कभी उन्हें फॉलो किया ही नहीं था।’
कैसे शुरू हुई अफेयर की चर्चा?
बता दें, त्रिशा और विजय को गोवा में कीर्ति सुरेश की शादी के लिए एक साथ जाते हुए देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें फिर से तेज हो गईं। ये अफवाहें तब और बढ़ गईं जब वे इस मार्च में चेन्नई में एक शादी में एक साथ शामिल हुए। त्रिशा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थीं।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा में विजय का ‘पुष्पा’ अवतार, स्पीच के बाद दिखाया अतरंगी अवतार, खिलखिला उठे फैंस
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
