खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की गोवा में ग्रैंड वेडिंग, अनिल-जैकी से लेकर नागार्जुन-चिरंजीवी तक, फिल्मी सितारों का लगा मजमा

खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की गोवा में ग्रैंड वेडिंग, अनिल-जैकी से लेकर नागार्जुन-चिरंजीवी तक, फिल्मी सितारों का लगा मजमा

मशहूर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर और फिल्ममेकर सुंदर सी की बड़ी बेटी अवंतिका सुंदर, मर्चेंट नेवी ऑफिसर श्रवण श्रीनिवासन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। गोवा के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में दोनों ने बेहद भव्य तरीके से सात फेरे लिए। शुरुआती चर्चाओं में कहा जा रहा था कि यह शादी बेहद निजी और छोटी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे, लेकिन जब असल में यह जश्न शुरू हुआ तो यह साल की सबसे बड़ी और शानदार शादियों में से एक साबित हुई। इस शादी में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए हैं। सभी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन अटायर में नजर आए।

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, सितारों का लगा महा-जमावड़ा

अवंतिका और श्रवण की इस स्टार-स्टडेड वेडिंग में तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा की तमाम दिग्गज हस्तियां एक छत के नीचे नजर आईं। मेहमानों की इस वीआईपी लिस्ट में चिरंजीवी, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश, अमला अक्किनेनी और तृषा कृष्णन जैसे साउथ के सुपरस्टार्स शामिल थे। वहीं बॉलीवुड की तरफ से एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने इस महफिल की रौनक दोगुनी कर दी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में तृषा कृष्णन को पहली लाइन में बैठकर चिरंजीवी और उनकी पत्नी के साथ काफी देर तक खुशनुमा बातचीत करते देखा गया। हालांकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय इस मुख्य समारोह में शामिल नहीं हो सके, जबकि खुशबू सुंदर खुद उन्हें कार्ड देने घर पहुंची थीं। जाहिर है कि उनकी ओर से तृषा मौजूद थी और वो अपनी राजनीतिक व्यस्तता के चलते इस शादी का हिस्सा नहीं बने।

जब साउथ इंडियन रंग में रंगे ‘राम-लखन’

इस शादी की सबसे दिलचस्प और वायरल होने वाली बात रही बॉलीवुड के ‘राम-लखन’ यानी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ का पहनावा। दोनों स्टार्स ने महफिल के मिजाज को भांपते हुए पूरी तरह से पारंपरिक साउथ इंडियन लुक अपनाया था। जैकी और अनिल को शादी में वेष्टि और मुंडू पहने मेहमानों के साथ घुलते-मिलते देखा गया। शादी के लिए बेज और गोल्ड कलर का थीम रखा गया था, जिसके चलते ज्यादातर मेहमान इसी कलर कोड में दिखे। हालांकि अनिल कपूर ऑल-व्हाइट लुक में सबसे जुदा लग रहे थे तो वहीं नागार्जुन ने टील कलर के एथनिक कपड़ों में रंग जमाया।

पीएम मोदी और सीएम विजय को खुद दिया था न्योता

इस शादी के लिए खुशबू सुंदर और उनके परिवार ने तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पिछले महीने खुशबू और सुंदर सी खास तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का व्यक्तिगत निमंत्रण देने नई दिल्ली गए थे, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने साझा की थीं। इसके अलावा इसी महीने की शुरुआत में खुशबू मुख्यमंत्री विजय के घर भी आमंत्रण पत्र देने पहुंची थीं, जिन्हें वो अपना छोटा भाई मानती हैं।

प्यार के बाद बेटी ने लिया शादी का फैसला

खुशबू सुंदर ने अपनी बेटी अवंतिका के इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि अवंतिका और श्रवण का यह रिश्ता लव और अरेंज्ड मैरिज का एक बेहद खूबसूरत मेल है, जिसमें दोनों बच्चों की पसंद के साथ-साथ दोनों परिवारों की पूरी रजामंदी शामिल है। चेन्नई के रहने वाले श्रवण श्रीनिवासन मर्चेंट नेवी में एक ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल गोवा से आ रही इस शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  34 कलाकार, 50 वैनिटी वैन और 250 कार, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कैसे संभाला ‘वेलकम टू द जंगल’ का महा-सेट

OTT पर आ रहा भरोसे, ताकत और सर्वाइवल का ‘एलायंस’ खेल, कुणाल खेमू में होगी कंटेस्टेंट की लगाम, ट्रेलर में दिखी झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp