2 साल बाद श्रद्धा कपूर मचाएंगी धमाल, स्त्री 2 के बाद फिल्म ‘Eetha’ का बढ़ा इंतजार

2 साल बाद श्रद्धा कपूर मचाएंगी धमाल, स्त्री 2 के बाद फिल्म ‘Eetha’ का बढ़ा इंतजार

श्रद्धा कपूर करीब 2 साल पहले 2024 में फिल्म स्त्री 2 में नजर आई थीं। ये फिल्म न केवल सुपरहिट रही थी बल्कि श्रद्धा को भी अपने रोल के लिए खूब तारीफें मिली थीं। अब श्रद्धा जल्द ही एक नई फिल्म ‘ईठा’ (Etha) में नजर आने वाली हैं। जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है और इसकी कहानी की झलक देखने को मिल रही है। अब अनीत पड्डा को भी श्रद्धा का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। अनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की खूब तारीफ की है। 

क्या बोलीं अनीत पड्डा?

श्रद्धा कपूर को टैग करते हुए अनीट ने लिखा, ‘मुझे भी अपने जैसा बनाओ। वह हमेशा की तरह जबरदस्त वापसी कर रही हैं। मैडॉक फिल्म्स के साथ, यह बहुत शानदार लग रहा है। मैं बहुत उत्साहित हूं।’ मशहूर मराठी लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की असाधारण जिंदगी पर आधारित ‘ईठा’, महाराष्ट्र की सबसे प्रभावशाली लोक कलाकारों में से एक के सफर को दिखाती है। टीजर की शुरुआत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की आवाज से होती है और यह हमें सीधे लावनी स्टेज पर ले जाता है, जहां लोग ‘ईठा’ को बुला रहे हैं क्योंकि वे उसका परफॉर्मेंस देखने आए हैं। इसके बाद टीजर हमें सीधे बैकस्टेज ले जाता है, जहां श्रद्धा कपूर लेबर पेन से गुजर रही हैं और दर्शकों को अपना डांस देखने की जिद करते हुए सुन रही हैं। फिर सीन बदलता है और वह डिलीवरी के ठीक बाद स्टेज पर लावनी परफॉर्म करने के लिए तैयार दिखती हैं। श्रद्धा कपूर का यह ट्रांसफॉर्मेशन खास तौर पर चर्चा का विषय बन गया है, दर्शक इसे उनके करियर के सबसे जबरदस्त और असरदार परफॉर्मेंस में से एक बता रहे हैं।

2 साल बाद करेंगी वापसी

श्रद्धा ने अपने करियर में अब तक करीब 3 दर्जन फिल्मों में काम कर लिया है और बीते 2 साल से धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से  डेब्यू करने वाली श्रद्धा आज बड़ी सुपरस्टार हैं। श्रद्धा को स्टारडम मिला था फिल्म आशिकी से जो रिलीज हुई थी साल 2013 में। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। अब तक दर्जन भर से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दे चुकीं श्रद्धा जल्द ही फिल्म ईठा में नजर आएंगी और ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। 

ये भी पढ़ें-पहले ही दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का डबल डिजिट कलेक्शन, तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड

पहले ही दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का डबल डिजिट कलेक्शन, तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp