कृषी थापांडा के घर से मिली दोस्त की लाश, आत्महत्या करने से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

कृषी थापांडा के घर से मिली दोस्त की लाश, आत्महत्या करने से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

कन्नड़ एक्ट्रेस, मॉडल और ‘बिग बॉस कन्नड़’ की एक्स कंटेस्टेंट कृषि थापांडा के बेंगलुरु स्थित घर पर 33 साल के एक बिजनेसमैन की लाश मिली, जो उनके दोस्त थे। ANI के अनुसार मृतक की पहचान वैशाक उपाध्याय के तौर पर हुई है। घटना से पहले वैशाक ने एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश की थी और कुछ हैरान करने वाले ऐसे मैसेज भेजे थे, जिनसे पता चलता है कि वह अपनी जान देना चाहता था। यह घटना 24 जून की रात सामने आई, जब पुलिस को बेंगलुरु के RR नगर इलाके में कृषि के घर पर उसकी लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मौत से पहले कृषि थापांडा से बात करना चाहते थे वैशाक 

‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट के अनुसार वैशाक गिरीनगर का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से RR नगर के एक अपार्टमेंट में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना के समय वह कृषि थापांडा के अपार्टमेंट में अकेला था। मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट या वीडियो मैसेज नहीं मिला है। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार घटना से कुछ समय पहले वैशाक ने कृषि से संपर्क करने की कोशिश की थी। हालांकि, बताया जा रहा है कि उस समय वह नेलमंगला में थीं और उनकी कॉल का जवाब नहीं दे पाईं। बाद में कथित तौर पर उन्होंने ऐसे मैसेज भेजे, जिनसे संकेत मिला कि वह अपनी जान देने जा रहे हैं।

कृषि थापांडा के घर पर मिला वैशाक उपाध्याय का शव

मैसेज देखने के बाद कृषि ने वैशाक के परिवार वालों को स्थिति के बारे में बताया। उनके रिश्तेदार तुरंत अपार्टमेंट पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वैशाक मृत पाए गए। घटना के बाद वैशाक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले से जुड़ी सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, कृषि थापांडा ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

वैशाक उपाध्याय पर लगाए गए थे गंभीर आरोप

इस साल की शुरुआत में उस बिजनेसमैन को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उसे जबरन वसूली और धमकी देने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह मामला बिजनेसमैन अरविंद रेड्डी की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्हें कूरियर सर्विस के जरिए एक धमकी भरा लेटर मिला था। इसमें कई करोड़ रुपये की मांग की गई थी और गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और वैशाक को गिरफ्तार कर लिया।

कृषि थापांडा कौन हैं?

कृषि ने 2016 की कन्नड़ फिल्म ‘अकीरा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और बाद में ‘एराडु कनासु’ और ‘कन्नडाक्कागी ओन्डान्नू ओट्टी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने किच्चा सुदीप द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5 में भी हिस्सा लिया था। हाल ही में उन्हें 2025 की फिल्म ‘गाना’ में प्रज्वल देवराज, वेदिका कुमार और यशा शिवकुमार के साथ देखा गया था।

ये भी पढे़ं-

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने थाईलैंड में मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, एक-दूसरे की आंखों में डूबे दिखे कपल

प्रेग्नेंट सामंथा रुथ ने मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान, एक्ट्रेस ने कंफर्म की प्रेग्नेंसी, बोलीं- ‘मैं जल्द वापस आऊंगी’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp