भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन

भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन

दिनांक 16.06.2026 को भारतीय खान ब्यूरो मुख्यालय, नागपुर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह, विशेष कार्य अधिकारी, वी.एन.आई.टी., अंबाझरी, नागपुर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री वी. जे. के. बाबू, मुख्य खान नियंत्रक (एमईएस), श्री बी. एल. गुर्जर, खान नियंत्रक एवं राजभाषा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किए गए। प्रथम व्याख्यान में श्री बी. एल. गुर्जर द्वारा “ई-ऑफिस” कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी” विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ई-ऑफिस में हिंदी का अधिकाधिक कैसे प्रयोग किया जाए ,इसके बारे में भी श्री बी. एल. गुर्जर द्वारा बताया गया l


द्वितीय व्याख्यान में मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने “राजभाषा के उपयोग में कठिनाई और उसका व्यावहारिक समाधान” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा के प्रयोग करने में बिलकुल भी हीनभावना से ग्रसित नहीं होना चाहिए l


तृतीय व्याख्यान में श्री एन. रोशनी कुमार सिंह, सहायक लेखा अधिकारी, भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर द्वारा “वेतन एवं लेखा से संबंधित जानकारी” विषय पर उपयोगी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वेतन एवं लेखा विभाग अपनी आधुनिक कार्यप्रणाली के माध्यम से यूजर फ्रेंडली हो रहा है l

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों को विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी विषयों से अवगत कराना था। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं सफल रहा। कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री अभिनय शर्मा ,संपादक एवं हिंदी अनुभाग प्रभारी द्वारा दिया गया l कार्यशाला को सफल बनाने में श्री असीम कुमार, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी ,श्री श्रीनाथ राज कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, श्री सुबोध कुमार, आशुलिपिक, श्री प्रदीप कुमार उच्च श्रेणी लिपिक, श्री कमल हेमराज बिरहा, प्रशिक्षु का योगदान रहा l

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp