अनीता आडवाणी का दावा- ‘अडॉप्शन का सच जान और अपनों के धोखे से टूट गए थे राजेश खन्ना’

अनीता आडवाणी का दावा- ‘अडॉप्शन का सच जान और अपनों के धोखे से टूट गए थे राजेश खन्ना’

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना एक समय पर हिंदी सिनेमा पर राज करते थे। लाखों लड़कियां उनके पीछे दीवानी थीं और उन्हें खून से खत लिखती थीं। राजेश खन्ना, हिंदी सिनेमा की उन बुलंदियों पर रहे, जिसे हासिल करना किसी भी स्टार के लिए बहुत मुश्किल है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा हलचल और तनाव से भरी रही। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी में तनाव हमेशा बना रहा। अंजू महेंद्रू से ब्रेकअप ने भी उन्हें तोड़ दिया था, लेकिन इससे भी बड़ा झटका उन्हें तब लगा था, जब उन्हें पता चला था कि वह अडॉप्टेड हैं। और ये कहना है राजेश खन्ना की कथित गर्लफ्रेंड और उनके आखिरी दिनों में खुद को उनके सबसे करीब होने का दावा करने वालीं अनीता आडवाणी का। अनीता आडवाणी का कहना है कि राजेश खन्ना अडॉप्टेड थे और जब उन्हें इस सच का पता चला तो वह बुरी तरह टूट गए थे।

तकलीफों से घिरे थे राजेश खन्ना

‘मेरी सहेली’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए अनीता आडवाणी ने दावा किया कि राजेश खन्ना को गोद लिया गया था और ये सच उनके लिए सबसे बड़ा सदमा था। इसी दौरान उन्होंने राजेश खन्ना की अपनी सगी बहन से मुलाकात के बारे में भी बात की और कहा- ‘काका अपनी सगी बहनों या परिवार के किसी सदस्य के करीब नहीं थे। एक बार उनकी बहन उनसे मिलने आईं तो उन्होंने पूछा, ‘ये कौन है?’ उनका अपनी बहन से कोई खास भावनात्मक जुड़ाव नहीं था।’

लोगों से उठ गया था भरोसा

अनीता आडवाणी ने दावा किया कि अडॉप्टेड होने का सच पता चलने और अपनों से मिले धोखों ने राजेश खन्ना को बुरी तरह तोड़ दिया था। वह कहती हैं- ‘अपनों से मिले धोखे के बाद उन्हें हर किसी पर शक होने लगा था। उनका लोगों पर से विश्वास हट गया था। एक तो वह अडॉप्टेड थे और दूसरा उन्हें अपने ज्यादातर रिलेशनशिप्स में धोखे मिले। इंडस्ट्री में उन्होंने जिन-जिन लोगों को बनाया, उन सबने भी धोखा दिया। तो इसलिए हर किसी पर वो शक करते थे। कई लोगों ने उनका फायदा उठाया। पॉलिकिल कैंपेन के लिए उन्हें जब भी बुलाया गया, वो गए, लेकिन लोग पैसे अपनी जेब में रख लेते थे। काकाजी ने खुद कभी एक पैसा नहीं लिया।’

पहले भी कर चुकी हैं कई दावे

इससे पहले भी अनीता आडवाणी, राजेश खन्ना को लेकर कई सनसनीखेज दावे कर चुकी हैं। अनीता आडवाणी ने कुछ महीने पहले दावा किया था कि राजेश खन्ना ने उनसे सीक्रेट शादी की थी। सुपरस्टार ने उन्हें मंदिर में भगवान के सामने मंगलसूत्र पहनाया और मांग भरी थी। यही नहीं, अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना संग रिश्ते को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी, जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना संग अपने रिश्ते को शादी के समान दर्जा देने की मांग की थी, लेकिन न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख ने दिंडोशी कोर्ट के पुराने फैसले को बरकार रखा, जिसमें आडवाणी की मांग को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया गया था। इसी के साथ अक्षय कुमार और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को बड़ी राहत मिली।

ये भी पढ़ेंः डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार की बड़ी जीत, बॉम्बे हाई कोर्ट से अनीता आडवाणी को बड़ा झटका, राजेश खन्ना संग रिश्ते को नहीं मिला नाम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »