आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा की लगाई क्लास, ‘ईविल पर्सन’ का दिया टैग, बोलीं- ‘बहुत बुरी इंसान हो’

आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा की लगाई क्लास, ‘ईविल पर्सन’ का दिया टैग, बोलीं- ‘बहुत बुरी इंसान हो’

‘लॉक अप 2’ शो में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि गौरव खन्ना से शादी करने से पहले वह बायसेक्शुअल थीं। यह बात तब सामने आई, जब उनकी साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनका यह सीक्रेट सूफी मोतीवाला को बताया। यह पता चलाते ही आकांक्षा के होश उड़ गए, जिसकी वजह से उन्हें शो में अपनी एक लाइफलाइन गंवानी पड़ी। हालांकि, उन्हें सबसे ज़्यादा हैरानी इस बात से हुई कि श्रेया ने उनकी ज़िंदगी की इतनी निजी बात नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने जाहिर कर दी। लेटेस्ट एपिसोड में सुरक्षित बचने के बाद आकांक्षा ने इस खुलासे को लेकर श्रेया पर जमकर गुस्सा निकाला।

आकांक्षा चमोला का श्रेया कालरा पर फूटा गुस्सा

आकांक्षा ने कहा, ‘मैं सबके सामने यह कहना चाहती हूं कि मैंने दुनिया में इससे ज्यादा बुरी इंसान कभी नहीं देखी, जो इतनी बेरहम और असंवेदनशील हो। श्रेया कालरा बहुत बुरी इंसान हो… तुमने सूफी के साथ जो मेरा सीक्रेट शेयर किया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। तुम मुझसे कह रही हो कि मैंने तुम्हें सपोर्ट नहीं किया, लेकिन जो बात तुमने सूफी को बताई थी। वह तो मैंने तुम्हारे साथ भी शेयर नहीं की थी। हमारी बातचीत बैकस्टेज हुई थी। तुमने उसे सुन लिया और उसका गेम के लिए इस्तेमाल किया। मैं आप सब को कहना चाहती हूं कि कोई भी इस लडकी पर विश्वास मत करना। ईविल पर्सन हो आप।’

आकांक्षा चमोला ने श्रेया कालरा को कहा ईविल पर्सन

आकांक्षा ने आगे इमोसनल होते हुए कहा, ‘इस औरत पर भरोसा मत करो। यह चीज शो का हिस्सा भी नहीं थी, लेकिन वह इसे गेम में ले आई तो रिकॉर्ड के लिए मेरे पास अब कोई लाइफलाइन नहीं है। वह तुम्हें धोखा देने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। भगवान तुम्हारा भला करे। मुझे उम्मीद है कि भगवान और तुम्हारा कर्म थोड़ा सुख शांति दे और तुम्हारे अंदर जो लोगों के लिए गंदगी और नफरत है ना वो कभी तो कम हो।’

श्रेष्ठा अय्यर का लॉक अप 2 से सफर खत्म

इस खुलासे के बाद आकांक्षा फूट-फूट कर रोने लगीं। उनका इमोशनल रिएक्शन देखने के बावजूद, श्रेया ने न तो अपनी गलती मानी और न ही माफी मांगी। इसके बजाय उन्होंने अपने फैसले को सही बताया और कहा कि उन्होंने यह पूरी तरह से गेम के हिस्से के तौर पर किया। बता दें कि इस ड्रामा के पहले लॉक अप से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर थीं।

ये भी पढे़ं – ‘लॉक अप 2’ फेम वरुण यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा का निधन, दोस्त आरुष भोला ने दी दुखद खबर

‘लॉक अप 2’ को मिला पहला वाइल्ड कार्ड, क्या ‘भाबीजी’ फेम शिल्पा शिंदे की होगी एंट्री? धमाका होगा डबल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp