करण जौहर ने किया ‘अल्फा’ का रिव्यू, आलिया की थपथपाई पीठ, मगर शरवरी का जिक्र तक नहीं

करण जौहर ने किया ‘अल्फा’ का रिव्यू, आलिया की थपथपाई पीठ, मगर शरवरी का जिक्र तक नहीं

यशराज फिल्म्स की स्पाई-थ्रिलर ‘अल्फा’ 3 जुलाई, 2026 को यानी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। ‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के ‘स्पाई यूनिवर्स’ की पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसके निर्देशक शिव रवैल हैं। लंबे समय से ये फिल्म चर्चा में थी और अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिस पर अब तक कई सेलेब्स प्रतिक्रिया दे चुके हैं और अब, आलिया भट्ट के गॉडफादर और बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी फिल्म का रिव्यू किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया।

करण जौहर ने आलिया के बारे में क्या कहा?

करण जौहर ने ‘अल्फा’ की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म को दर्शकों से मिले रिस्पॉन्स के लिए आलिया भट्ट की जमकर पीठ थपथपाई है। करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए नोट में लिखा था, ‘जब सिनेमाघरों में दर्शकों का आना एक चुनौती माना जा रहा था, तब ‘अल्फा’ ने जबरदस्त शुरुआत की है! अल्फा की ये शुरुआत कई बातें बताती है… फैन ऑनलाइन नेगेटिविटी से कहीं ऊपर हैं और वे ही असली योद्धा हैं… आलिया भट्ट का स्टारडम, थिएटर तक दर्शकों को खींचने की क्षमता और उनका बेमिसाल टैलेंट, साथ ही बड़े पर्दे के अनुभव का असर – इन पर कोई शक नहीं किया जा सकता।’

Image Source : INSTAGRAM/@KARANJOHARकरण जौहर का पोस्ट

करण ने YRF की कोशिशों की तारीफ की

करण जौहर ने आगे यशराज फिल्म्स की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘YRF लगातार फ्रैंचाइजी बना रहा है और थिएटर में दर्शकों को बड़े पैमाने पर फिल्मों का अनुभव देने की कोशिश कर रहा है, जिसके लिए हमें यशराज फिल्म्स की तारीफ करनी चाहिए, न कि नेगेटिविटी फैलानी चाहिए! इसलिए आराम से बैठिए और जश्न मनाइए कि सिनेमाघर फिर से जिंदा हो रहे हैं!!! जाइए और ‘अल्फा’ देखिए, और बेकार की नेगेटिव बातें पढ़ना बंद कीजिए!!’

शरवरी वाघ का ज़िक्र तक नहीं

जैसे ही करण जौहर ने ‘अल्फा’ की तारीफ करते पोस्ट साझा किया, नेटिजंस का ध्यान एक बात पर तुरंत चला गया और वो ये कि उन्होंने अपने पोस्ट में आलिया भट्ट की तो बहुत तारीफ की, लेकिन शरवरी वाघ के नाम का जिक्र तक नहीं किया। दरअसल, फिल्म में शरवरी ने आलिया के साथ बराबरी का काम किया है और फिल्म भी लगातार दोनों के नाम के साथ प्रमोट की जा रही थी। वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म में शरवरी के काम की तारीफ की है और दर्शकों को भी उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आई है। लेकिन, इन सबके बावजूद जिस तरह करण जौहर ने शरवरी और फिल्म के अन्य कलाकारों को दरकिनार कर दिया, उसे लेकर अब उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही अल्फा की ओपनिंग

‘अल्फा’ के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो Sacnilk के डेटा के मुताबिक इसने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म पर मेकर्स ने 100 करोड़ की रकम दांव पर लगाई है। लागत के हिसाब से फिल्म की ओपनिंग ठीकठाक मानी जा रही है, लेकिन अब सभी की नजर इसके आने वाले दिनों के कलेक्शन पर टिकी है, जो इसका भविष्य तय करेगा। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ के आगे नहीं चला ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू, हुमा कुरैशी की फिल्म ने किया निराश, आलिया भट्ट ने मारी बाजी

बिना किसी कट के पास हुई आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, रनटाइम का भी हुआ खुलासा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp