कौन हैं ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाली साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

कौन हैं ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाली साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री साहिबा बाली को एक साथ स्टैंड्स में मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। रविवार को हुए इस मुकाबले से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिसमें वे एक-दूसरे के बगल में बैठकर मैच देखते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही इंटरनेट पर दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं और कई सोशल मीडिया यूजर्स यह कयास लगाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस चर्चा के बीच कई लोग इंटरनेट पर यह भी सर्च करने लगे कि आखिर अर्जुन कपूर के साथ दिख रहीं साहिबा बाली कौन हैं।

कौन हैं साहिबा बाली? कॉर्पोरेट से सिनेमा तक का सफर

5 दिसंबर 1994 को एक कश्मीरी परिवार में जन्मी साहिबा बाली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन चली गईं, जहां उन्होंने मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस का कोर्स किया और लंदन से मार्केटिंग की पढ़ाई पूरी की। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले साहिबा ने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। वे प्रसिद्ध फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो में बतौर मार्केटिंग एसोसिएट शामिल हुई थीं और अपनी काबिलियत के दम पर जल्द ही ब्रांड मैनेजर के पद तक पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएशन में भी हाथ आजमाया और जोमैटो के कई मजेदार विज्ञापनों में अभिनय कर सुर्खियां बटोरीं।

Image Source : SAHIBA BALI INSTAGRAMसाहिबा बाली और अर्जुन रामपाल।

साहिबा जब लंदन में अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं, तब प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने उन्हें अचानक फोन कर फिल्म ‘लैला मजनू’ के लिए ऑडिशन देने को कहा। उन्होंने मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, जिसे बाद में तृप्ति डिमरी ने निभाया, लेकिन साहिबा को मुख्य किरदार की बहन ‘अम्बरीन’ का रोल मिला। इसके बाद साहिबा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ (2019) में ‘आबिदा’ का किरदार निभाया। हाल ही में वे फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में एक समझदार और प्रेरित पत्रकार की भूमिका में नजर आईं, जिसके लिए उनके अभिनय की काफी सराहना की गई।

डेटिंग की अफवाहों पर साहिबा का मजेदार जवाब

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ नाम जुड़ने और तरह-तरह की अफवाहें उड़ने के बाद साहिबा बाली ने खुद सामने आकर इन खबरों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने स्टैंड्स से अर्जुन कपूर के साथ वाली उसी तस्वीर को साझा किया। इस फोटो के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन लिखा, ‘हर बात पर विश्वास मत करो पार्ट 2’। उनके इस जवाब से साफ हो गया कि दोनों के बीच डेटिंग जैसा कुछ नहीं है और वे सिर्फ मैच देखने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने एक और सोशल मीडिया पोस्ट पर मजाकिया प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक यूजर ने उन्हें गलती से अनुष्का शर्मा समझ लिया था।

लॉर्ड्स में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड के इस आखिरी वनडे मैच में सिर्फ अर्जुन और साहिबा ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई अन्य दिग्गज भी पहुंचे थे। इनमें अभिनेता सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ, कृति सेनन और अक्षय कुमार जैसे सितारे शामिल थे। इनके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी स्टैंड्स में मैच का आनंद लेते हुए कैमरे में कैद हुए।

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज से पहले लीक, वायरल हुआ 88 सेकंड का फुटेज, बढ़ी मेकर्स की टेंशन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »