
साउथ सुपरस्टार ममूटी और धनुष की डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी और एडिटर आर. कलाईवानन के साथ आने वाली फिल्म ‘OM’ के सेट पर नेशनल अवॉर्ड जीतने का जश्न मनाया गया। इस जश्न की ममूटी ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें मिले प्यार के लिए सभी का आभार जताया। ममूटी ने ‘ब्रमायुगम’ फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता। धनुष ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दो सम्मान जीते। एक उनकी डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘रायन’ के लिए, जिसने बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड जीता और दूसरा ‘कैप्टन मिलर’ में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें ‘स्पेशल मेंशन’ (बेस्ट एक्टर) मिला।
ममूटी-धनुष ने नेशनल अवॉर्ड जीतने का जश्न मनाया
ममूटी ने ‘OM’ के सेट पर नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में धनुष, आर. कलाईवानन और राजकुमार पेरियासामी के साथ केक काटते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘OM के सेट पर धनुष, राजकुमार पेरियासामी और आर. कलाईवानन के साथ हमारे नेशनल अवॉर्ड जीतने का एक छोटा सा जश्न। सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं।’ यह ममूटी का चौथा और धनुष के करियर का छठा नेशनल अवॉर्ड है। इसके पहले मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 23 जून 2026 को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
राजकुमार और कलाईवानन को भी नेशनल अवॉर्ड से किया सम्मानित
ममूटी और धनुष के अलावा राजकुमार पेरियासामी को ‘अमरन’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि आर. कलाईवानन ने इसी फिल्म के लिए बेस्ट एडिटिंग कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता। नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद चारों ने साथ में इस जीत का जश्न मनाया। जीत के बाद धनुष ने भी एक नोट में लिखा, ‘एक एक्टर के तौर पर यह मेरा तीसरा नेशनल अवॉर्ड है, लेकिन ‘रायन’ को डायरेक्ट करने के लिए मिली पहचान मेरे आर्टिस्टिक सफर में एक अलग ही पड़ाव है। पहली बार मिली कोई चीज हमेशा यादगार होती है।’
कब रिलीज होगी OM
‘OM: चैप्टर 1 उधिरम – द ब्लड वुड’ एक आने वाली तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में हैं। राजकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म वंडरबार फिल्म्स और आर टेक स्टूडियोज की मदद से बनाई जा रही है और इसका संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है।
ये भी पढ़ें – नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान, ‘श्रीकांत’ बनी बेस्ट फिल्म, कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, देखें विजेताओं की लिस्ट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited