
‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन की शुरुआत शनिवार को नई दिल्ली में ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट के साथ हुई। इस इवेंट में फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ-साथ सिनेमा और आध्यात्मिक जैसे अलग-अलग क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान यश ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की खूब तारीफ की। वहीं इवेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी साई पल्लवी की बड़ाई की, जिन्होंने फिल्म में सीता का रोल निभाने के बारे में भी बात की। इस दौरान साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने माता सीता का किरदार निभाने के लिए खुद को कैसे तैयार किया और लाइफस्टाइल में क्या बदलाव किया।
‘रामायण’ में सीता का रोल निभाने पर साई पल्लवी
जब साई पल्लवी से पूछा गया कि ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने का उनका अनुभव कैसा रहा तो इस पर उन्होंने कहा:
‘एक्टर के लिए ऐसे रोल मिलना आसान नहीं होता, क्योंकि किसी देवी का रोल निभाना आसान काम नहीं है। इसके लिए एक ऐसी टीम की जरूरत होती है, जो इसे बेहतरीन बनाने में अपना सब कुछ लगा दे। मुझे नहीं लगता कि मैंने सीता मां का रोल निभाने का फैसला किया। यह रोल मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। यह ऐसी चीज नहीं है, जिसके लिए आप कोशिश करें या जिसे आप पहले से लिखकर तय कर लें कि मुझे इसे ऐसे निभाना है। मैं बैठकर ध्यान करती थी और कहती थी- सीता मां, आप मेरे जरिए अभिनय करें। मेरे जरिए जो कुछ भी हो, वही आप फिल्म के लिए चाहती हैं।’
साई पल्लवी ने सीता बनाने के लिए अपनाया खास तरीका
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि रोल निभाते समय उन्होंने खुद को, जितना हो सके ‘शुद्ध’ बनाए रखा। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा खुद को जितना हो सके शुद्ध रखने की कोशिश करती थी। कम से कम अपने विचारों में ताकि सब कुछ न्यूट्रल रहे। ताकि मैं वहां अपना सबसे अच्छा रूप दिखा सकूं।’
साई-रणबीर में दिखाई देते हैं सीता-राम
नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ में सीता और राम का रोल निभाने वाले साई और रणबीर कपूर की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रोल कितनी अच्छी तरह निभाए और कहा, ‘एक्टर की आंखें सच बयां करती हैं। मैंने रणबीर की आंखों में राम और साई की आंखों में सीता को देखा है। मुझे जिस ईमानदारी की तलाश थी, वह मुझे इन खूबसूरत लोगों में ही मिली। मुझे साई और रणबीर नहीं, बल्कि फिल्म में सिर्फ सीता और राम दिखाई देते हैं।’
ये भी पढे़ं – यश ने ‘रामायण’ को बताया भारत की सपना, रणबीर कपूर की तारीफ में बोले- ‘खुद को भगवान राम को समर्पित कर दिया’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited