‘द इंडिया स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दे पर बनी है काजल-श्रेयस की फिल्म, दिखी कीटनाशक संकट की जंग

‘द इंडिया स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दे पर बनी है काजल-श्रेयस की फिल्म, दिखी कीटनाशक संकट की जंग

‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन इन प्रोग्रेस’ के मेकर्स ने काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की आने वाली सोशल ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म पेस्टिसाइड के इस्तेमाल वाली खेती और लोगों व पर्यावरण पर इसके लंबे समय तक पड़ने वाले बुरे असर के मुद्दे को दिखाती है। साथ ही यह सच्चाई, न्याय और हिम्मत की कहानी भी बुनती है। 2 मिनट 35 सेकंड का यह ट्रेलर एक इमोशनल और असरदार कहानी की झलक दिखाता है, जिसमें श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल साथ में कीटनाशक के खिलाफ जंग लड़ाते दिखाई देते हैं।

काजल-श्रेयस दिखाएंगे कीटनाशक संकट का सच

श्रेयस तलपड़े कुछ दिनों से 34 कलाकार से सजी ‘वेलकम टू द जंगल’ में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में थे। अब वे ‘द इंडिया स्टोरी’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ में काजल और श्रेयस एक ऐसे सिस्टम से लड़ते हैं, जिसे लोगों को न्यान की उम्मीद होती है। वे एक ऐसे खतरे को सामने लाते हैं जो लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा है। कोर्टरूम ड्रामा, सामाजिक मुद्दों और निजी संघर्षों को मिलाकर इस फिल्म की कहानी बनाई गई है। इस ट्रेलर में कई दिल दहला देने वाली घटनाएं भी दिखाई गई हैं, जो इस संकट से इंसानों को हुई भारी तबाही को उजागर करती हैं और लोगों पर गहरा असर छोड़ती हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल ने एक वकील की भूमिका निभाई है, जो जिम्मेदार लोगों को चुनौती देने और पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाती हैं।

द इंडिया स्टोरी की कहानी  

इस दिलचस्प ट्रेलर की शुरुआत श्रेयस तलपड़े के किरदार से होती है, जो कैंसर की वजह से अपनी सात साल की बेटी को खोने का गम मना रहा है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है। इसमें कीटनाशकों के इस्तेमाल वाली खेती के बुरे असर को दिखाया गया है और यह बताया गया है कि कैसे जहरीले केमिकल्स के लंबे समय तक संपर्क में रहने से धीरे-धीरे सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

3 भाषा में रिलीज होगी द इंडिया स्टोरी

‘द इंडिया स्टोरी’ के डायरेक्टर चेतन डीके हैं और इसे सागर बी. शिंडे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में आएगी।

ये भी पढ़ें – श्रेयस तलपड़े को नहीं मिल रहा था होम लोन, फराह खान ने शाहरुख को किया कॉल, एक साइन और बैंक से मिल गई मंजूरी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp