कौन हैं हिमेश पटेल? क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ में नजर आए ब्रिटिश-इंडियन एक्टर

कौन हैं हिमेश पटेल? क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ में नजर आए ब्रिटिश-इंडियन एक्टर

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यूं तो इस फिल्म में मैट डेमन से लेकर ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडाया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे कई मशहूर हॉलीवुड कलाकार हैं, लेकिन जिस एक कलाकार ने सबका ध्यान खींचा है, वह हैं ब्रिटिश-भारतीय एक्टर हिमेश पटेल। ‘द ओडिसी’ की रिलीज के बाद हिमेश पटेल काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में ओडिसियस के सेकेंड-इन-कमांड यूरिलोचस की भूमिका निभाई है और अपने दमदार अभिनय के लिए अब सुर्खियों में हैं। भले ही उन्होंने अपने करियर में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई हो, लेकिन नोलन की इस बड़ी फिल्म में ओडिसियस के दूसरे सबसे अहम साथी ‘यूरिलोचस’ का किरदार निभाकर वह रातों-रात सुर्खियों आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं हिमेश पटेल के बारे में।

हिमेश पटेल कौन हैं?

हिमेश पटेल एक भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर हैं, जो टीवी सीरीज, फिल्मों और थिएटर प्रोडक्शंस में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 13 अक्टूबर 1990 को इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में जन्मे हिमेश पटेल एक गुजराती हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता केन्या और ज़ाम्बिया से थे, जो बाद में UK  में बस गए और न्यूजएजेंट की दुकान चलाते थे। हिमेश को कम उम्र में ही एक्टिंग का शौक हो गया था। जिसके बाद उन्होंने स्कूल के नाटक में भाग लेना शुरू किया और फिर लोकल थिएटर ग्रुप से जुड़े। बाद में वे कैम्ब्रिज में ‘द यंग एक्टर्स कंपनी’ में शामिल हुए, जहां उन्हें न सिर्फ एक्टिंग सिखाई गई, बल्कि म्यूजिक भी सिखाया गया।

‘द ओडिसी’ में हिमेश पटेल का किरदार?

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ में, हिमेश पटेल यूरिलोचस ने ओडिसियस के यूरिलोचस की भूमिका निभाई है जो ओडिसियस की टीम के मुख्य सदस्यों में से एक है। ट्रोजन युद्ध के बाद इथाका लौटने की यात्रा में यूरिलोचस, ओडिसियस का सेकंड-इन-कमांड (दूसरा सबसे बड़ा अधिकारी) होता है। ग्रीक पौराणिक कथाओं में यह किरदार ओडिसियस के फैसलों की आलोचना करने और टीम के बीच मतभेद पैदा करने के लिए जाना जाता है। लेकिन फिल्म में इसके कुछ ही पहलू देखने को मिले हैं।

हिमेश पटेल की पहचान और सफलता

एक्टर के तौर पर हिमेश पटेल ने 16 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने BBC के मशहूर ड्रामा ‘ईस्टएंडर्स’ में तमवार मसूद का रोल निभाया था। वह 2007 से 2016 तक 560 से ज्यादा एपिसोड में नजर आए। इसके अलावा वह डैनी बॉयज की म्यूजिकल कॉमेडी यस्टरडे’ में जैक मलिक के रोल में नजर आए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की।

क्रिस्टोफर नोलन के साथ दोबारा काम

खास बात तो ये है कि ‘द ओडिसी’ क्रिस्टोफर नोलन के साथ हिमेश पटेल का पहला प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले वह नोलन के साथ काम कर चुके हैं। हिमेश, नोलन की  2020 की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘टेनेट’ में काम कर चुके हैं। इस साई-फाई में उन्होंने माहिर का रोल निभाया था। उसके बाद, हिमेश पटेल ने HBO की सीरीज ‘स्टेशन इलेवन’ , नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘डोंट लुक अप’ में काम किया, जिसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, जेनिफर लॉरेंस और मेरिल स्ट्रीप जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वह ‘एनोला होम्स 2’ और ‘एनोला होम्स 3’ में भी नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में उन्होंने डॉ. जॉन वॉटसन का किरदार निभाया है।

‘द ओडिसी’ को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ की बात करें तो ये सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म आज, कल यानी 17 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं की बात करें तो रिएक्शन्स से साफ है कि दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। ‘द ओडिसी’ में नोलन के निर्देशन और कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। खासतौर पर इसके आईमैक्स प्रेजेंटेशन की काफी तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ेंः क्रिस्टोफर नोलन का एक और मास्टरपीस है, फिल्म का सिर्फ शोर नहीं, कहानी में है जोर | The Odyssey Review

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp