
इस तरह की क्राइम-थ्रिलर कहानियों में हीरो और विलेन के बीच का तनाव, जानलेवा हमले और कोर्ट-रूम या अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दिखाया जाता है। दर्शकों को ऐसी कहानियां देखना बहुत पसंद है। अगर अपने निर्देशक जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी ‘दृश्यम’ मूवी देखी है और कुछ ऐसा ही देखना चाहते हैं तो इसे ओटीटी पर देखा जा सकता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी बेहतरीन फिल्म की तलाश में हैं तो ‘कूमन’ देख सकते हैं। साउथ की ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी दर्शकों को सस्पेंस, रहस्यों और ट्विस्ट्स से अंत तक बांधकर रखती है। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म को के.आर. कृष्ण कुमार ने लिखा है। दर्शक इसकी कहानी और कास्ट सालों तक नहीं भूलेंगे, जो बहुत ही बेहतरीन है। इसका हर सीन सस्पेंस और डर से भरपूर है, जो आपके होश उड़ा देगा।
2 घंटे 31 मिनट की धांसू कहानी
‘कूमन’ एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर है, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। कहानी गिरी शंकर नाम के एक बहुत समझदार लेकिन गुस्सैल पुलिस कांस्टेबल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक शर्मनाक घटना के बाद वह बदला लेने के लिए देर रात चोरी करने लगता है, जो मर्डर, मिस्ट्री और एक हाई-स्टेक इन्वेस्टिगेशन के जाल में फंस जाता है। कहानी शुरू से अंत तक बहुत ही जबरदस्त है, जिसका हर एक सीन और किरदार आपके दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लेगा। फिल्म के कलाकारों की बात करें को इसमें आसिफ अली, हन्ना रेजी कोशी, रेनजी पणिक्कर, बाबूराज और जाफर इडुक्की है। इन सभी की बेहतरीन एक्टिंग ने कहानी में जान फूंक दी थी।
IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
‘कूमन’ को IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है। आप ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। मलयालम में बनी यह हिंदी डब ऑडियो में भी उपलब्ध है। 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 14.05 करोड़ कमाए थे। ‘कूमन’ 2022 की मलयालम थ्रिलर एक कमर्शियल हिट थी और उस साल मॉलीवुड में सबसे अधिक कमाने वाली फिल्मों में से एक थी।
दृश्यम 3 भी रही हिट
बात करें जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी ‘दृश्यम’ की तो इसका तीसरा भाग 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। आप अब यह फिल्म ओटीटी पर भी देख सकते हैं। मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। हालांकि हिंदी में यह फिल्म देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
ये भी पढे़ं-
16 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, रहस्यमयी हत्या और डर का खतरनाक खेल है ‘सुजल’, IMDb रेटिंग 8.1
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
