‘अलायंस’ में कुशाल ने इशारों-इशारों में किया Ex गौहर का जिक्र, जैद ने दिखाई समझदारी

‘अलायंस’ में कुशाल ने इशारों-इशारों में किया Ex गौहर का जिक्र, जैद ने दिखाई समझदारी

प्राइम वीडियो का रियेलिटी शो ‘द अलायंस’ लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में कई चर्चित चेहरे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। हाल ही में सोहेल खान ने भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और उनके बाद अली गोनी और सीमा सजदेह ने भी शो में एंट्री ली। इस बीच शो के नए एपिसोड में, कुशाल टंडन एक बार फिर अपनी को-कंटेस्टेंट ज़ैद दरबार की पत्नी गौहर खान का इशारों-इशारों में जिक्र करते दिखे, जिनके साथ वह एक समय पर रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 7’ के दौरान हुई थी और उन्होंने शो के अंदर और बाहर कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

कुशाल टंडन ने गौहर खान के बारे में क्या कहा?

कुशाल टंडन ने हाल ही में सोहेल खान के साथ बातचीत के दौरान जैद दरबार के साथ अपने पुराने संबंधों के बारे में बात की और कहा, ‘एक समय मैं किसी लड़की से प्यार करता था, अब उसकी शादी उसी से हुई है’ उनका इशारा गौहर खान की ओर था। ये एक ऐसी बातचीत थी, जिस पर जैद नाराजगी जाहिर कर सकते थे, लेकिन उन्होंने इस बातचीत पर जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, उसे लेकर अब उनकी तारीफ हो रही है। पत्नी गौहर की कुशाल को लेकर कही बात ‘वो बहुत अच्छा इंसान है, जैद’ याद करते हुए समझदारी दिखाई और कहा कि उनकी पत्नी यानी गौहर ने उन्हें हमेशा कुशाल के बारे में बताया है।

पहले भी हो चुकी है गौहर और कुशाल के रिश्ते की चर्चा

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब ‘द अलायंस’ में गौहर खान और कुशाल टंडन के रिश्ते की चर्चा हुई है। कुछ दिनों पहले ही कुशाल ने अप्रत्यक्ष रूप से गौहर का जिक्र किया था, जिसका वीडियो चर्चा में था। वीडियो में कुशाल टंडन जिम एरिया में मिनी माथुर और ज़ैद दरबार के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए। बातचीत के दौरान, कुशाल ने बताया कि पिछली रात उन्होंने जैद को ‘हरा दिया’ था। उत्सुक होकर मिनी ने पूछा कि क्या हुआ था, जिस पर ज़ैद ने बताया कि उन्होंने कुशाल से सिगरेट उधार ली थी, क्योंकि उनके पास जो सिगरेट थी वह ‘बेकार’ थी। जैद की बात पर रिएक्ट करते हुए कुशाल ने कहा- ‘तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।’ जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोगों ने कुशाल के कमेंट को गौहर से जोड़ना शुरू कर दिया। कई ने एक्टर को उनके कमेंट के लिए निशाने पर लिया तो कई ने जैद के संयमित प्रतिक्रिया की आलोचना की।

‘अलायंस’ के बारे में

‘द अलायंस’ की बात करें तो कुणाल खेमू होस्टेड रियेलिटी शो में डेजी शाह, एली गोनी, वृद्धि पटवा और आगु स्टेनली चिएडोज़ी शामिल हैं जो अब ‘किंग्स’ टीम का हिस्सा हैं। वहीं ‘हंटर्स’ टीम में सोहेल खान, रूही दोसानी, अरमान खेरा और ज़ैद दरबार शामिल हैं। कुशल टंडन, रीवा किशन, अर्सलान गोनी और नीति टेलर ‘वॉरियर्स’ का हिस्सा हैं, जबकि पायल गेमिंग, सीमा सजदेह, निखिल चिनप्पा और देल्बार आर्या ‘लेजेंड्स’ टीम में हैं। मिनी माथुर हेडक्वार्टर में ‘एस’ (Ace) की खास भूमिका निभा रही हैं। ‘अलायंस’ के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते हैं।

ये भी पढ़ेंः क्या कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा के बयान से उठे सवाल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp