
जरीन खान करीब 5 साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। इस बीच जरीन खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन वह इस बार अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट या फिर निजी जिंदगी को लेकर नहीं बल्कि एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में जरीन पैप्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं और खुलकर अपना गुस्सा जाहिर करती दिख रही हैं। जरीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
जरीन खान को आया गुस्सा
जरीना खान का ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें वह किसी इवेंट में नजर आ रही हैं और इसी बीच वह पैपराजी पर आगबबूला हो जाती हैं। वायरल वीडियो में जरीन एक स्टोर में नजर आ रही हैं और एक ड्रेस देख रही होती हैं, तभी एक शख्स पूछता है- ‘ये चाहिए क्या?’ इस पर जरीन मुस्कुराते हुए कहती हैं- ‘मुझे जो चाहिए होगा, मैं ले लूंगी। आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है।’ तभी शख्स ने पलटकर कहा- ‘ट्राई करो ना।’ ये सुनते ही जरीन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
सबके सामने लगाई क्लास
जरीन इसके बाद शख्स पर भड़क जाती हैं और कहती हैं- ‘यहीं? तुम लोगों के सामने? मेरे साथ फालतूगिरी बिलकुल मत करना, हद में रहकर बात करना सबके सब, ओके।’ जरीन खान ने कथित तौर पर एक पैपराजी को ये प्रतिक्रिया दी है। अब वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और शख्स को करारा जवाब देने और उसे अपनी लिमिट याद दिलाने के लिए अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘बहुत खूब, उसे ऐसे ही जवाब की जरूरत थी।’ वहीं एक ने लिखा- ‘बिलकुल सही किया। इन्हें बहुत दिनों बात खुराक मिली है।’ एक और लिखता है- ‘सेल्फ रिस्पेक्ट सबसे ज्यादा जरूरी है।’
जरीन खान का करियर
जरीन खान के करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में सुपरस्टार सलमान खान स्टारर ‘वीर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘हाउसफुल 2’, ‘हेट स्टोरी 3’, ‘अक्सर 2’ और ‘1921’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। जरीन अपनी फिल्मों के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। जब से जरीन ने डेब्यू किया है उनकी तुलना कैटरीना कैफ से होती रही है, जिस पर रिएक्ट करते हुए जरीन ने एक बार कहा था कि उन्हें शुरुआत में इस तुलना को लेकर खुशी होती थी, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि कैटरीना से तुलना का उनके करियर पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा।
ये भी पढ़ेंः धोखे से कराया गया अश्लील शूट, 8 साल बाद फेमस एक्ट्रेस ने बताया काला सच, बोली- हर सीन के बाद कहा किस करो
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
