
एक्टर-नेता सी. जोसेफ विजय ने शनिवार, 11 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को खुश कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ का नया पोस्टर जारी किया। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म राजनीति में पूरी तरह से उतरने से पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में लगातार उत्सुकता बनी थी। लेकिन, कुछ कारणों से अब तक ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है, लेकिन हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ फिल्म पास कर दी है, जिसके बाद इसकी रिलीज की चर्चा फिर तेज हो गई है। इस बीच थलापति विजय ने फिल्म से एक नया पोस्टर शेयर करके फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
7 महीने से रिलीज के इंतजार में फिल्म
थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन‘ मूल रूप से 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन आखिरी मौके पर सर्टिफिकेशन से जुड़ी समस्याओं के कारण फिल्म की रिलीट टल गई और महीनों तक इसकी रिलीज पर कोई अपडेट नहीं आया। मगर अब सात महीने के इंतजार के बाद, आखिरकार CBFC से फिल्म को ‘A’ रेटिंग के साथ मंज़ूरी मिल गई है। सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि फिल्म का 2 घंटे और 33 मिनट है।
थलापति विजय ने शेयर किया ‘जना नायकन’ का नया पोस्टर
इस बीच अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने ‘जना नायकन’ का नया पोस्टर शेयर करके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। शनिवार को थलपति विजय ने अपनी फिल्म ‘जना नायकन’ का नया पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा है- ‘ए सर्टिफाइड, कमिंग सून।’ खास बात तो ये है कि पोस्टर में विजय को “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय” के तौर पर पेश किया गया है विजय ने पोस्ट को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया है।
जल्द रिलीज हो रही है ‘जना नायकन’
मेकर्स ने अब तक ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट का आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पोस्टर से ये बात साफ कर दी गई है कि फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म के कैनेडियन डिस्ट्रीब्यूटर की एक X पोस्ट और टिकट-बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर इसकी लिस्टिंग से ये संकेत मिला है कि फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में आ सकती है। फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो केवीएन प्रोडक्शंस तले बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ेंः थलापति विजय की ‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट, कब रिलीज होगी फिल्म? डिस्ट्रीब्यूटर के पोस्ट को देख मची हलचल
CM विजय ने अधिकारियों को दी खुली छूट, कहा- “चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, सजा मिलनी चाहिए”
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
