सेमी हिट के बाद भी बड़ा असर छोड़ गई थी धमाल, चौथे पार्ट ने भी नहीं बटोरी वो तारीफें

सेमी हिट के बाद भी बड़ा असर छोड़ गई थी धमाल, चौथे पार्ट ने भी नहीं बटोरी वो तारीफें

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म धमाल 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डायरेक्टर इंद्र कुमार की कॉमेडी सीरीज का ये चौथा पार्ट भी पहले दिन सकारात्मक ओपनिंग दिखा रहा है और हिट होने की भी उम्मीदें लग रही हैं। लेकिन खास बात ये है कि इस सीरीज की बीते तीनों पार्ट कमाई के मामले में फ्लॉप में नहीं हुए। इसका पूरा श्रेय जाता है इसके पहले पार्ट धमाल को साल 2007 में रिलीज हुआ था। इसे भी इंद्र कुमार ने ही बनाया था और ये फिल्म भले ही सेमी हिट रही थी लेकिन इसका असर बहुत गहरा हुआ था। ये अपने समय की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों में से एक बन गई थी। टीवी पर इस फिल्म को अपनी ऑडियंस मिली थी। इसके बाद धमाल के 2 और पार्ट जिनका नाम डबल धमाल, टोटल धमाल था, भी रिलीज हुए और हिट रहे। लेकिन इसके पहले पार्ट जितना असर कोई और दूसरा पार्ट नहीं छोड़ पाया। 

क्या धमाल 4 रच पाएगी इतिहास?

अब धमाल 4 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे काफी लोग पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म का मिला जुला रिव्यू भी देखने को मिल रहा है। इंडिया टीवी के रिव्यू में भी धमाल 4 को 3 रेटिंग दी गई है जो काफी अच्छी मानी जाती है। इसका मतलब ये है कि फिल्म एंटरटेनमेंट का वादा करती है और इस पर खरी उतरती है। फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। फिल्म को अजय देवगन ने भूषण कुमार और इंद्र कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सेकनिल्क के अर्ली एस्टीमेट्स की मानें तो धमाल 4 ने भारत से 4.06 करोड़ रुपयों का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये आंकड़े अभी बदल भी सकते हैं और आज शाम तक इसकी तस्वीर और साफ हो जाएगी। फिल्म के 5700 से ज्यादा शो पूरे देशभर के सिनेमाघरों में चल रहे हैं। 

सेमी हिट के बाद भी असर छोड़ गई थी धमाल

डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म धमाल साल 2007 में रिलीज हुई थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही कहानी में आशीष चौधरी, विजय राज, टीकू तल्सानिया, विजय, मनोज पहवा, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कमाई की बात करें तो कुछ खास नहीं रही थी। 19 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। फिल्म को सेमी हिट माना गया था लेकिन फिर भी इसकी कहानी के साथ कॉमेडी ने दिलों पर राज किया है। धमाल के बाद इसके अब तक 3 और पार्ट बन गए हैं लेकिन जितना असर पहले पार्ट का है उतना किसी दूसरे पार्ट ने नहीं छोड़ा है। 

ये भी पढ़ें-दिमाग को घर छोड़कर जाइए, अजय देवगन और अरशद-जावेद की टोली फिर हंसाएगी | Dhamaal 4 Review

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस केस में फिर जाना होगा जेल, सुनाई गई 3 महीने की सजा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp