
टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिला पॉल अब इस दुनया में नहीं रहीं। उनका बुधवार (8 जुलाई) को नई दिल्ली में निधन हो गया। इस खबर से मनीष पॉल के फैंस दुखी हैं और सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल उर्मिला पॉल के निधन की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन उनके अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। खासतौर पर एक्टर के लिए ये बेहद मुश्किल समय है, क्योंकि वह अपनी मां के बेहद करीब थे। मनीष पॉल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए मां के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहे हैं।
77 की उम्र में ली आखिरी सांस
‘मिड-डे’ के अनुसार, मनीष पॉल की टीम ने उर्मिला पॉल के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘बहुत ही दुख से साथ ये बताना पड़ रहा है कि मनीष पॉल की मां उर्मिला पॉल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज, 8 जुलाई को अपनी आखिरी सांस ली। हम आपसे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।” हालांकि, टीम की ओर से ये नहीं बताया गया है कि मनीष पॉल की मां की मौत किन हालात में हुई।
फैंस ने जताया शोक
मनीष पॉल की मां के निधन की खबर सुनकर, फैंस ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं जाहिर किया और इस मुश्किल समय में मनीष और उनके परिवार के लिए अपना समर्थन जताया है। कई लोगों ने दिल को छू लेने वाले मैसेज शेयर किए करते हुए दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत बनाए रखने की कामना की। वहीं एक्टर के कुछ फैन उनकी मां के निधन की वजह के बारे में भी पूछा। बता दें, अभिनेता ने हाल ही में मदर्स डे पर अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया था, उन्होंने अपनी मां के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “मेरी मांऔर मेरे बच्चों की मां। हैप्पी मदर्स डे। और हर चीज़ के लिए आपका शुक्रिया!”
मनीष पॉल के करियर के बारे में
मनीष पॉल के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने एंकरिंग और एक्टिंग करियर में कई पॉपुलर रियलिटी शो होस्ट किए हैं, जिनमें ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ और ‘स्मार्ट जोड़ी’ जैसे चर्चित शोज शामिल हैं। इसके अलावा वह अभिनय में भी हाथ आजमा चुके हैं और कुछ टीवी शोज के अलावा ‘जुगजुग जियो’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘रफूचक्कर’ और ‘तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। मनीष पॉल आखिरी बार डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था।
ये भी पढ़ेंः ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरे दिन कलेक्शन में आई गिरावट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
