
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। अब इस नए शादीशुदा जोड़े के ब्राइडल और रिसेप्शन लुक के बाद कॉकटेल पार्टी का आउटफिट छाया हुआ है। अंशुला कपूर का कॉकटेल लुक इतना खूबसूरत है कि उस पर से आपकी नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। उनका कॉकटेल लुक परंपराओं की खूबसूरत झलक दिखाता है। ऐसे सेलिब्रेशन में सीक्विन्स, गाउन और मॉडर्न स्टाइल के कपड़े पहने जाते है, लेकिन अंशूला का लुक जरा हटके था।
अंशुला कपूर का कॉकटेल लुक वायरल
अंशुला कपूर ने अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई इंडो वेस्टर्न बनारसी साड़ी पहनी, जो कॉकटेल थीम को ध्यान में रखते हुए उनकी परंपराओं को भी दिखाती है। यह मॉर्डन और देसी दोनों तरह के स्टाइल का बेहतरीन मेल था। शुरू से ही अंशूला का वेडिंग वॉर्डरोब अपने आप में एक बहुत ही पर्सनल कहानी रहा है और इसी वजह से खूब चर्चा में भी रहा। अपने और अपने पति के परिवार की जड़ों का सम्मान करने से लेकर, शादी के दिन अपनी गुजर चुकी मां का दुपट्टा पहनने और रिसेप्शन के लिए खास ‘सिंदूरी लाल’ रंग चुनने तक, उन्होंने अपने हर लुक में इमोशन और यादों को बहुत खूबसूरती से पिरोया। उन्होंने इस लुक को एमरल्ड, पर्ल और पोल्की नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया। स्लीक पुल्ड-बैक हेयरस्टाइल, रेडिएंट स्किन और अंडरस्टेटेड मेकअप ने लुक को पूरा किया।
अंशुला कपूर कॉकटेल आउटफिट क्यों है खास
अपनी सिग्नेचर कॉर्डिंग और स्कल्पचरल प्लीटिंग टेक्नीक से अमित अग्रवाल ने अंशुला कपूर की क्लासिक बनारसी ड्रेप को डीकंस्ट्रक्ट और ट्रांसफॉर्म करके एक कॉर्सेटेड कॉउचर आउटफिट में बदल दिया, जिससे हेरिटेज और इनोवेशन एक साथ दिखे। डिजाइनर ने टाइमलेस वीव को ऑफ-शोल्डर कॉर्सेटेड बोडिस के साथ रीइमेजिन किया, जबकि पल्लू एक ड्रामैटिक कॉउचर एलिमेंट बना। यह आउटफिट अंशुला की पर्सनल स्टाइल फिलॉसफी को दिखाता था, जिसमें ट्रेडिशन और मॉडर्निटी का यूनिक बैलेंस देखने को मिला।
अंशूला-रोहन बने पति-पत्नी
अंशूला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। बाद में 7 जुलाई को कपल का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें उनके परिवार वाले और दोस्त भी मौजूद थे।
ये भी पढे़ं- रोहन ठक्कर ने अंशुला कपूर पर लुटाया प्यार, मेहंदी सेरेमनी में दिखा रोमांटिक अंदाज, क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
