करीना कपूर ने शेयर की वेकेशन फोटो, कूल लुक में दिखे सैफ अली खान

करीना कपूर ने शेयर की वेकेशन फोटो, कूल लुक में दिखे सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्मों और फैमिली से जुड़ी पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब करीना ने सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इन दिनों करीना फैमिली हॉलिडे पर हैं, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ अली खान नजर आ रही हैं, जिसमें वह समुद्र से बाहर आते दिख रहे हैं। करीना ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए पति सैफ अली खान को ‘हॉट हसबैंड’ बताया है।

करीना ने शेयर कीं सैफ अली खान की तस्वीरें

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें सैफ अली खान साफ ​​समुद्र में नज़र आ रहे हैं। फोटोज में सैफ ऑरेंज स्विम शॉर्ट्स पहने ट्रॉपिकल माहौल का मज़ा लेते देखे जा सकते हैं। वहीं करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- ‘गर्मियों की छुट्टियां अच्छी बीत रही हैं।’ इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में पति सैफ के लिए भी एक प्यारा सा मैसेज लिखा। करीना ने अपने कैप्शन में सैफ अली खान को “हॉट हसबैंड” कहा, जिस पर फैंस भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए।

करीना के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन

करीना कपूर के इस पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स और फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी प्रतिक्रिया दी है। रिया कपूर ने कमेंट में लिखा- ‘मिस यू दोस्तों’। वहीं दृष्टि मेहरा लिखती हैं- ‘उन्हें ‘सैफ’ रखिए।’ एक फैन ने कमेंट में लिखा- ‘क्या बात है, 55 की उम्र में भी वह कितने फिट हैं।’ एक ने लिखा- ‘डैडी कूल, मुझे हैशटैग सबसे अच्छा लगा।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर सैफ अली खान की तस्वीरों और करीना के कैप्शन पर रिएक्शन दे रहे हैं।

करीना और सैफ अली खान का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे और रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आए थे। अब वह मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की ‘कर्तव्य’ में नजर आए थे और अब अक्षय कुमार के साथ ‘हैवान’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास ‘हम हिंदुस्तानी’ भी है।

ये भी पढ़ेंः 9 साल के तैमूर ने धर्म को लेकर कही दिल जीत लेने वाली बात, बच्चों की परवरिश पर बोले सैफ अली खान- भगवान एक हैं

22 साल पहले लोगों के सिर चढ़ा ये शरबती गाना, 5 मिनट 5 सेकंड में बयां करता है हाल-ए-दिल, आज भी गुनगुनाते नहीं थकते लोग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp