
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा ससुर बन चुके हैं। 6 जुलाई को शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा शादी के बंधन में बंधीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शैलेश लोढ़ा ने जोधपुर के मशहूर उम्मेद भवन पैलेस में एक शानदार समारोह में बेटी की शादी की। अब सोशल मीडिया पर स्वरा की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। खास बात तो ये है कि इस शादी में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी पहुंचे थे, जिनकी प्रेजेंस ने सबका ध्यान खींच लिया और सेलिब्रेशन में एक सरप्राइज़ स्टार एलिमेंट जोड़ दिया।
शैलेश लोढ़ा की शादी में पहुंचे स्टार
स्वरा की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिनमें कई सितारों को भी देखा जा सकता है। शादी में विक्की कौशल के अलावा राकेश बेदी, सुदेश भोसले और रजा मुराद भी नजर आए और इनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में शिरकत की। उनके साथ बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और योग गुरु बाबा रामदेव भी इस शादी में शामिल हुए। शैलेश लोढ़ा ने बड़ी ही धूमधाम से अपनी बेटी की शादी की और राजस्थान में चले तीन दिवसीय कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोड़ी।
बारातियों का स्वागत करते दिखे विक्की कौशल
स्वरा की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की कौशल स्टाइलिश व्हाइट जोधपुरी सूट में नजर आ रहे हैं। शैलेश लोढ़ा, विक्की का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और फिर परिवार के सदस्यों और मेहमानों से मिलवाते हैं। वीडियो में विक्की भी शादी में मेहमानों का स्वागत करते नजर आए और एक जगह वह शैलेश की पगड़ी ठीक करते दिखे। वहीं उन्होंने बारात का स्वागत किया और दुल्हन स्वरा को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की वरमाला की रस्म देखने को मिली, जो इस वीडियो का सबसे खास पल था।
फैंस ने की विक्की की तारीफ
स्वरा की शादी में विक्की कौशल जिस तरह मेहमानों से मिलते, बारात का स्वागत करते और परिवार के साथ घुलते-मिलते नजर आए, उसे देखने के बाद नेटिजंस भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘वह जिस तरह लोगों से बात कर रहे थे, उसे देखकर बहुत खुशी हुई।’ वहीं कुछ ने स्वरा की शादी से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों की गैर-मौजूदगी पर सवाल किए। एक ने लिखा- ‘जेठालाल (दिलीप जोशी) नहीं आए क्या?’ वहीं एक ने लिखा- ‘परम मित्र नहीं दिख रहे, क्या बात है?’
शैलेश लोढ़ा और विक्की कौशल का बॉन्ड
करीब 1 महीने पहले ही शैलेश लोढ़ा ने विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी अभिनेता के साथ शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी। तस्वीर शेयर करते हुए शैलेश लोढ़ा ने कैप्शन में लिखा था- ‘अद्भुत लोकप्रियता, अनुपम सफलता, चारों ओर विस्तारित यश और चतुर्दिशा में कीर्ति… विक्की कौशल ने सब अपने अथक परिश्रम के बूते पर प्राप्त किया, लेकिन विनम्रता निरंतर बढ़ती गई, जमीन से जुड़ाव वही जो पहले दिन था और यही चीज उन्हें जमाने से अलग करती है। ढेर सारा प्यार विक्की कौशल।’
ये भी पढ़ेंः ‘तारक मेहता’ से लेकर ‘टप्पू’ तक, बार-बार बदले गए ये एक्टर्स लगा गए TMKOC की TRP में सेंध
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
